हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अपने लुक पर खर्च कर देता है 1500 करोड़ रुपये... दुनिया के सबसे महंगे जेट का मालिक, कौन है यह शख्स?

दुनिया के सबसे महंगे जेट का मालिक कौन है? अगर आपको इस सवाल का जवाब नहीं पता तो कोई बात नहीं, हम बता देते हैं। वे सऊदी अरब के राजकुमार Alwaleed bin Talal Al Saud हैं।

विज्ञापन
Al Waleed bin Talal Al Saud के पास है दुनिया का सबसे महंगा प्राइवेट जेट

Alwaleed bin Talal Al Saud Luxurious Life World’s Most Expensive Private Jet: अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे महंगा प्राइवेट जेट किसके पास है तो आपका क्या जवाब होगा। कई लोगों को इसका जवाब नहीं पता होगा। कोई बात नहीं, हम बता देते हैं। यूं तो अपने देश में कई अरबपति हैं, जिनमें मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और रतन टाटा जैसे शख्स शामिल हैं। इनके पास कारों और संपत्तियों का भंडार है, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया का सबसे महंगा प्राइवेट जेट इनमें से किसी के पास नहीं है। आइए, जानते हैं वह शख्स कौन है और क्या करता है, जिसके पास सबसे महंगा प्राइवेट जेट है…

अल वलीद बिन तलाल अल-सऊद के पास है सबसे महंगा प्राइवेट जेट

दुनिया के सबसे महंगे प्राइवेट जेट के मालिक सऊदी अरब के राजकुमार और उद्योगपति अल वलीद बिन तलाल अल-सऊद हैं, जो एक प्रमुख मध्य पूर्वी शाही परिवार के सदस्य हैं। उनके पास विशाल संपत्ति है। जो प्राइवेट जेट उनके पास है, उसकी कीमत 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 4100 करोड़ रुपये से अधिक है। अंबानी और टाटा के पास भी निजी जेट हैं, लेकिन उनकी कीमत बेहद कम है।

विज्ञापन

अल-सऊद के पास है निजी बोइंग 747 विमान

अल वलीद बिन तलाल अल-सऊद के पास एक निजी बोइंग 747 भी है, जिसकी कीमत 150 से 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच होती है। अल सऊद के निजी विमान में 800 लोग सवार हो सकते हैं। इसमें 10 सीटों वाला डाइनिंग हॉल, प्रेयर रूम, स्पा और होम थिएटर सिस्टम समेत कई सुविधाएं हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर भी नहीं डिगा पाया हौसला, खड़ी कर दी 25 लाख करोड़ की कंपनी, कौन है यह अरबपति?

क्या कहती है फोर्ब्स की रिपोर्ट?

विज्ञापन

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल-सऊद की संपत्ति रतन टाटा और मुकेश अंबानी से 1.55 लाख करोड़ रुपये कम है। अंबानी के पास जो बोइंग बिजनेस जेट 2 विमान है, उसकी कीमत 603 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के पास कई प्राइवेट जेट हैं, जिनमें हॉकर बीचक्राफ्ट 850CP, बॉम्बार्डियर चैलेंजर 605 और एम्ब्रेयर लिगेसी 650 मॉडल शामिल है।

रतन टाटा के पास है डसॉल्ट फाल्कन 2000 निजी जेट

विज्ञापन

रतन टाटा के पास डसॉल्ट फाल्कन 2000 निजी जेट है, जिसकी कीमत 200 करोड़ रुपये से अधिक है। यह सबसे महंगे निजी जेट मॉडलों में से एक है। एलन मस्क, बिल गेट्स और जेफ बेजोस के पास भी निजी जेट हैं।

यह भी पढ़ें: कौन है वो कपल? जिनकी मदद से बाबा रामदेव शुरू कर पाए 40 हजार करोड़ की कंपनी, गिफ्ट किया आईलैंड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola