Saudi Targetes Boat Carrying 14 Indians: यमन के हूती विद्रोहियों ने आरोप लगाया है कि सऊदी अरब ने लाल सागर में जुकार आइलैंड के पास 14 भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक नाव को निशाना बनाया. ग्रुप का दावा है कि यमन के आर्म्ड फोर्सेज ने यात्रियों को बचा लिया है, सीजीटीएन यूरोप के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर हमला करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि इस तरह की हरकतें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस जलमार्ग में समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं.
14 भारतीय को बचाने का दावा
हूती समूह ने एक बयान में कहा कि जब नाव को जुकार द्वीप के पास निशाना बनाया गया, तब उस पर 14 भारतीय नागरिक सवार थे. समूह का दावा है कि यमनी सशस्त्र बलों ने यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया है और उन्होंने बाद में इस बारे में और जानकारी देने का वादा किया है. इस घटना ने लाल सागर में आम लोगों के जहाजों और इंटरनेशनल शिपिंग की सिक्योरिटी को लेकर चिंता बढ़ा दी है. रेड सी ग्लोबल ट्रेड के लिए एक अहम समुद्री मार्ग है. हालांकि बोट के बारे में, हमले के हालात और उस पर सवार लोगों की स्थिति के बारे में अभी तक कोई साफ जानकारी नहीं मिली है.
सऊदी एयरपोर्ट पर भी हुआ था हमला
हाल के वक्त में सऊदी अरब कई हमलों का सामना कर रहा है. दम्माम के किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और2 अन्य घायल हो गए. वहीं, शायबाह ऑयल फील्ड में हुई एक दूसरी घटना में एक और भारतीय नागरिक घायल हो गया. भारत ने सऊदी अरब में आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में 21 अक्टूबर को दम्माम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पूर्वी प्रांत में सऊदी अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमलों को लेकर चिंता जताई. मंत्रालय ने कहा कि इन घटनाओं में आम नागरिकों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं.
यह भी पढ़ें- दम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी अरब में देर रात हुआ था हमला
समुद्री सुरक्षा को लेकर टेंशन बढ़ी
यमन के रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि हूती विद्रोहियों के कंट्रोल वाले इलाकों में उनके समर्थन में निकाली जाने वाली रैलियों को वैलिड मिलिट्री टारगेट माना जा सकता है. इससे आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. इस बीच, ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खबर दी है कि गुरुवार रात स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 7 ऑयल टैंकर डैमेड हो गए या उनमें आग लग गई. बताया जा रहा है कि इन जहाजों को निशाना बनाया गया या ये नेवल माइंस की चपेट में आ गए.
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
1 hr agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
3 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
4 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
4 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
7 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
9 hrs agoLIVE: जयपुर एयरपोर्ट पर सर्दियों में रोजाना संचालित होंगी 152 उड़ानें
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, मैक्रों सरकार ने भी लिया बड़ा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines