Fitness Expert Jailed In Saudi Arabia : सउदी अरब की एक फिटनेस एक्सपर्ट को 11 साल के लिए जेल की सजा सुनाए जाने की खबरें सामने आई हैं। इस महिला का नाम मनाहिल अल-ओतैबी है। मानवाधिकार संगठन एम्नेस्टी इंटरनेशनल ने उनकी रिहाई की मांग उठाते हुए कहा है कि मनाहिल को यह सजा उनके कपड़ों को लेकर सुनाई गई है। हालांकि, सउदी अरब का कहना है कि उसे आतंकी अपराधों के लिए जेल भेजा गया है।
एम्नेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार मनाहिल को सउदी की काउंटर टेररिज्म कोर्ट के सामने 9 जनवरी 2024 को हुई सीक्रेट सुनवाई में सजा सुनाई गई थी। लेकिन इसकी जानकारी कई सप्ताह बाद सामने आई। इस मामले में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूतों ने जानकारी के लिए एक जॉइंट कम्युनिकेशन के जरिए सउदी अरब से अनुरोध किया था जिसके औपचारिक जवाब में मनाहिल को जेल भेजे जाने की पुष्टि हुई।
मनाहिल के खिलाफ क्या आरोप?
इसे लेकर एम्नेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि मनाहिल अल-ओतौबी के खिलाफ जो आरोप हैं उनमें कपड़ों को लेकर उनकी पसंद, ‘अभद्र कपड़े’ कर अपने वीडियो शेयर करना और बिना अबाया पहने शॉपिंग करने जाना भी शामिल हैं। इसके अलावा मनाहिल के उन विचारों पर भी आरोप लगाया गया है जो उन्होंने ऑनलाइन शेयर किए कि उनमें सउदी की पुरुष प्रधान व्यवस्था के खिलाफ बात की गई है।
बता दें कि अबाया एक तरह का बुरका होता है, लेकिन नकाब इसका हिस्सा नहीं होता। यह एक काला कपड़ा होता है जो गले के नीचे से पूरे शरीर को कवर करता है। सउदी अरब में ऐसा नियम नहीं है कि महिलाओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अबाया पहनना अनिवार्य हो। हालांकि, सांस्कृतिक रूप से महिलाओं को अबाया पहनने के लिए प्रोत्साहित जरूर किया जाता है।
बहन पर भी लगे हैं ऐसे ही आरोप
बता दें कि मनाहिल की बहन फॉजिया अल-ओतैबी भी इसी तरह के आरोपों का सामना कर रही हैं। एम्नेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार फॉजिया को साल 2022 में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन गिरफ्तारी के डर से उन्होंने देश ही छोड़ दिया था। उल्लेखनीय है कि एम्नेस्टी इंटरनेशनल ने यह भी कहा है कि मनाहिल के परिवार को उनके अदालती दस्तावेजों या फिर उनके खिलाफ पेश किए गए सबूतों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
मनाहिल क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के रिफॉर्म के वादे में यकीन रखती हैं। एम्नेस्टी के अनुसार साल 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान मनाहिल ने कहा था कि इन रिफॉर्म्स ने मुझे यह महसूस कराया है कि मैं अपने विचार व्यक्त कर सकती हूं और जो पहनना चाहूं वो पहन सकती हूं। लेकिन इसके बाद भी 16 नवंबर 2022 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। कहा जा रहा है कि इसके बाद उन्हें शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न भी किया गया।
ये भी पढ़ें: नकली उपकरण बेचने पर फंसे 19 फर्मों के सीईओ
ये भी पढ़ें: आइसक्रीम वैन ने 29 बच्चे कुचले, 18 गंभीर घायल
ये भी पढ़ें: बस स्टॉप पर की हत्या और खा गया शव का चेहरा!
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
59 mins agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
3 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
8 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
8 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
10 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
12 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
14 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
14 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
16 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines