सऊदी अरब में पिछले 10 दिनों में 12 लोगों को मौत की सजा, तलवार से कलम कर दिए गए सिर

Saudi Arabia
विज्ञापन

Saudi Arabia: सऊदी अरब ने नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के लिए पिछले 10 दिनों में 12 लोगों को मौत की सजा दी गई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से कुछ का सिर तलवार से काटकर मौत की नींद सुलाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नशीली दवाओं से संबंधित आरोपों में कैद होने के बाद 12 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई थी और इसमें तीन पाकिस्तानी, चार सीरियाई, दो जॉर्डन और तीन सउदी शामिल थे।

Advertisment

मार्च में 81 लोगों को दी थी मौत की सजा

इस साल मार्च में सऊदी अरब ने हत्याओं और आतंकवादी समूहों से संबंधित सहित विभिन्न अपराधों के दोषी 81 लोगों को मौत की सजा दी थी। 2018 में भी सऊदी प्रशासन ने मृत्युदंड को कम से कम करने की बात कही थी। कहा गया था कि केवल हत्या या हत्या के दोषी पाए गए लोगों को ही मृत्युदंड दिया जा सकता है।

2022 में अब तक 132 लोगों की हत्या

सऊदी अरब में इस साल अब तक 132 लोगों को मौत की सजा दी गई है। पिछले साल यह आंकड़ा 69 था। 2020 में सिर्फ 27 लोगों को सजा सुनाई गई थी जबकि 2019 में ये आंकड़ा सबसे ज्यादा 187 था।

विज्ञापन

चार साल पहले 2018 में मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था कि उनके प्रशासन ने मौत की सजा को  कम करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा था कि देश के महामहिम सोते हुए किसी के मृत्यदंड पर साइन नहीं करते हैं, बल्कि उनका फैसला कानून की किताबों के मुताबिक होता है।

विज्ञापन

में सुनामी के दौरान रिक्टर स्केल पर तीव्रता 9.1 मापी गई थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ