Massachusetts: मैसाचुसेट्स के एप्पल स्टोर में घुसी कार; एक बुजुर्ग की मौत, 16 घायल

apple store
विज्ञापन

Massachusetts: अमेरिका के मैसाचुसेट्स में एक अनियंत्रित कार एप्पल स्टोर में घुस गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। अधिकारियों और स्थानीय मीडिया ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

प्लायमाउथ डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी टिमोथी क्रूज़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, काले रंग की एसयूवी तेज गति से आई और अचानक एप्पल स्टोर में घुस गई और कई लोगों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि घटना में घायल 16 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

क्रूज़ ने कहा कि एसयूवी के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल, उसका नाम पुलिस की ओर से जारी नहीं किया जा रहा है। घटना में एसयूवी का ड्राइवर भी घायल बताया जा रहा है लेकिन इस संबंध में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

क्रूज़ ने कहा कि घटना में एक बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान न्यू जर्सी के 65 वर्षीय केविन ब्रैडली के रूप में हुई है।

विज्ञापन

में सुनामी के दौरान रिक्टर स्केल पर तीव्रता 9.1 मापी गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ