Salwan Momika: पिछले साल ईद के मौके पर स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने इस्लाम धर्म की पाक किताब कुरान धूं-धूं करके जलने लगी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। जांच-पड़ताल करने के बाद पता चला कि, कुरान जलाने वाले शख्स का नाम सलवान मोमिका है। पिछले साल ईद-उल-फितर पर सलवान ने कुरान जलाई और इस साल रमजान के पावन महीने में सलवान की मौत हो गई। जी हां, सलवान की मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया है।
सलवान मोमिका की मौत का सच
सलवान की मौत क्यों और कहां हुई? इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। मगर एक रेडियो चैनल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करके सलवान की मौत की जानकारी दी है। सलवान की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। मगर खबरों की मानें को सलवान की मौत काफी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। रेडियो चैनल ने कुछ ही पल में अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। मगर कई लोगों का दावा है कि, सलवान का शव नॉर्वे में मिला है। उसकी मौत कैसे हुई? इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
कौन है सलवान मोमिका?
इराक के रहने वाले सलवान मोमिका ने 2018 में यूरोपीय देश स्वीडन में शरण ली थी। 2021 में सलवान को स्वीडन में शरणार्थी का दर्जा मिला था। मगर कुछ ही समय बाद सलवान ने स्वीडन छोड़कर नॉर्वे में शरण ले ली। मगर साल 2023 में सलवान उस समय लाइम लाइट में आ गए, जब उन्होंने स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने कुरान जलाई। सलवान के दोस्त ने उनका वीडियो बनाया और ये वीडियो हर तरफ वायरल हो गया। हालांकि ये पहली बार नहीं था जब सलवान ने कुरान जलाई थी। वो इससे पहले भी कई बार इस्लाम की पाक किताब का अपमान कर चुके थे।
संबंधित खबरें
फ्रांस में बुरे होते हाल, हिंसा और लूट के बाद पेरिस में लगा नाइट कर्फ्यू
2 hrs agoक्या ईरान पर हमला करने वाला है US? नेतन्याहू-हेगसेथ की मीटिंग से अटकलें तेज
2 hrs ago'पेरिस मुस्लिम शहर बन जाएगा', ट्रंप का फ्रांस की इमिग्रेशन नीति पर निशाना
4 hrs agoइटली की पीएम मेलोनी ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुलाई इमरजेंसी बैठक
12 hrs ago11 देशों को अमेरिका का सुरक्षा अलर्ट, नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
17 hrs agoमिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को बड़ा झटका! पॉपुलैरिटी को हुआ भारी नुकसान
18 hrs agoऑस्ट्रेलियाई सांसद की हालत नाजुक, पीएम ने जताया हादसे पर संदेह
19 hrs agoईरान के नए रक्षा मंत्री अखलाघी कौन हैं? मिसाइल प्रोग्राम के मास्टरमाइंड!
22 hrs agoगाजा में तबाह हुआ था मकान, फिलिस्तीनी कुम्हार ने मिट्टी से बना दिया नया घर
22 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines