Salary Hike New Update: सैलरी में 7% की बढ़ोतरी, 1.5 ट्रिलियन का करेंगे निवेश, जानें ट्रंप ने कितना बढ़ाया रक्षा बजट?

US Defence Budget: ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप सरकार ने अपने रक्षा विभाग का बजट बढ़ाने का ऐलान किया है। साथ ही बजट बढ़ाने का प्रस्ताव भी पेश कर दिया है। इसमें सेना के लिए हथियार खरीदने के साथ-साथ सैनिकों की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव भी है।

Donald Trump

राष्ट्रपति ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में जंग के बीच रक्षा बजट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।

अमेरिका की ट्रंप सरकार ने साल 2027 के लिए अपने रक्षा विभाग का बजट 1.5 ट्रिलियन डॉलर यानी 1500 डॉलर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। यह बजट अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा और रिकॉर्ड बजट होगा। इस बजट में 750 बिलियन डॉलर युद्धपोतों, F-35 फाइटर जेट और गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट के लिए आवंटित किए गए हैं। 65 बिलियन डॉलर 18 युद्धपोत और 16 सपोर्ट जहाज खरीदने के लिए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप का मकसद गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस, ड्रोन डॉमिनेंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस को मजबूत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिकों की सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया

बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रस्तावित रक्षा बजट में जूनियर सैनिकों की सैलरी में 7% की बढ़ोतरी करने का प्रावधान किया है। सीनियर सैनिकों की सैलरी में 6% और टॉप रैंक के सैनिकों की सैलरी में 5% की बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव है। फाइनेंशियल ईयर 2026 में रक्षा विभाग से 20000 से ज्यादा सैनिकों को जोड़ा गया था। अब फाइनेंशियल ईयर 2027 में 44000 और सैनिकों की जॉइनिंग कराने का प्रस्ताव है। पिछले साल ट्रंप ने 892.6 बिलियन डॉलर का नेशनल डिफेंस बजट मांगा था। इसमें 150 डॉलर का सप्लीमेंटल बजट जोड़ा गया, जिसके साथ ही बजट की कुल वैल्यू 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई।

हथियार खरीदने के लिए ऐसे मिलेगा बजट

प्रस्तावित रक्षा बजट में 18 वॉरशिप और 16 सपोर्ट शिप खरीदने के लिए 65 बिलियन डॉलर से ज्यादा दिए जा सकते हैं। यह खरीदारी गोल्डन फ्लीट इनिशिएटिव का हिस्सा है, जो 1962 के बाद शिपबिल्डिंग की सबसे बड़ी कोशिश है। नए बजट में F-35 की खरीद को बढ़ाकर हर साल 85 एयरक्राफ्ट करने का प्रस्ताव है। एयरक्राफ्ट की खरीद, रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए 102 डॉलर बिलियन दिए गए हैं और यह रकम पिछले साल के मुकाबले 26 परसेंट ज्यादा है। बोइंग के F-47 फाइटर जेट समेत नेक्स्ट-जेनरेशन प्लेटफॉर्म को बढ़ाने के लिए भी रकम का ऐलान भी प्रस्तावित बजट में किया गया है।

विज्ञापन

गोल्डन डोम प्रोजेक्ट के लिए खोला खजाना

B-21 बॉम्बर के लिए 6.1 बिलियन डॉलर हैं। ऑटोनॉमस ड्रोन प्लेटफॉर्म और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के लिए $53.6 बिलियन, हथियारों, काउंटर-ड्रोन डिफेंस और एडवांस्ड सिस्टम के लिए 21 बिलियन डॉलर का फंड शामिल है। डिफेंस ऑटोनॉमस वॉरफेयर ग्रुप के लिए फंडिंग को $225 मिलियन से बढ़ाकर $54 बिलियन कर दिया गया है। गोल्डन डोम प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य तय करके बजट का प्रस्ताव दिया गया है। इजरायल के गोल्डन डोम की तर्ज पर यह बनेगा और मई 2025 में इसे बनाने की घोषणा हुई थी। इस प्रोजेक्ट का बजट 175 बिलियन डॉलर है। इसके लिए खजाना खोला गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ