डोनाल्ड ट्रंप का सीजफायर बढ़ाने का ऐलान, ईरान के लिए होर्मुज में जारी रहेगी नाकेबंदी, जानें क्या रखी शर्तें?

Middle East War: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को बड़ी राहत दी है। आज सीजफायर की अवधि खत्म होने से पहले ही सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने पाकिस्तान के अनुरोध पर सीजफायर को बढ़ाने का फैसला किया और साथ ही ईरान के सामने 2 शर्तें भी रखी।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान के अनुरोध पर सीजफायर बढ़ाया।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर गहराए संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ईरान के साथ सीजफायर को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सीजफायर की समय अवधि बढ़ाते हुए ऐलान किया कि सीजफायर तक तब लागू रहेगा, जब तक ईरान कोई प्रस्ताव अमेरिकी के सामने पेश नहीं करता और जब तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत पूरी नहीं हो जाती। पाकिस्तान की अपील पर सीजफायर बढ़ाया गया है। क्योंकि पाकिस्तानी सरकार ने ईरान पर हमला न करने का अनुरोध करते हुए कूटनीति को एक और मौका मांगा था।

विज्ञापन

ईरान को लिए ब्लॉक रहेगी होर्मुज स्ट्रेट

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि ईरानी की सरकार बिखरी हुई है, लेकिन इस बिखरी सरकार को एक मौका देने के लिए सीजफायर बढ़ा रहा हूं। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अनुरोध पर ईरान पर हमले रोके गए हैं। लेकिन होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के लिए नाकेबंदी जारी रहेगी। ईरान की बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसेना का ब्लॉकेड जारी रहेगा। सीजफायर को बढ़ रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं होगा कि युद्ध खत्म हो गया और ईरान ने ट्रंप समेत पूरे अमेरिका का हरा दिया।

विज्ञापन

शहबाज-मुनीर ने जताया ट्रंप का आभार

ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने का फैसला लेने के लिए पाकिस्तान ने ट्रंप का आभार जताया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने X हैंडल पर लिखा कि मैं अपनी ओर से और फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हू कि उन्होंने हमारी सीजफायर बढ़ाने की विनती को सहर्ष स्वीकार कर लिया। मिडिल ईस्ट में शांति के लिए चल रहे राजनयिक प्रयासों को मौका दिया। पूरी उम्मीद है कि दोनों पक्ष युद्धविराम का पालन करेंगे और इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता के दूसरे दौर में शांति समझौता कर लेंगे।

सीजफायर बढ़ाने पर ईरान की प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सीजफायर बढ़ाने के फैसले पर ईरान की तीखी प्रतिक्रिया आई है। ईरान की संसद के अध्यक्ष के सलाहकार ने कहा है कि युद्ध में हारने वाले को शर्तें थोपने का अधिकार नहीं होता। ईरान की बंदरगाहों की नाकेबंदी को जारी रखना बमबारी करने का जैसा है। अमेरिका खुलकर सामने आए और सैन्य कार्रवाई करे। इस तरह अचानक सीजफायार बढ़ाना सोची-समझी साजिश है। ट्रंप की चाल अचानक हमला करने की है, लेकिन उनकी इस चाल को किसी कीमत पर कामयाब होने नहीं दिया जाएगा। सैन्य कार्रवाई करके उचित जवाब देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ