यूक्रेन से जंग के बीच फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स का बड़ा एक्शन, रूस की सदस्यता की रद्द

Financial Action Task Force, Russia, Paris, World News, Ukraine

प्रतीकात्मक तस्वीर

पेरिस: फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए रूस की सदस्यता को रद्द कर दिया। एफएटीएफ ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बयान में कहा गया है कि रूस की कार्रवाई अस्वीकार्य है और एफएटीएफ के मूल सिद्धांतों के विपरीत है।

पेरिस में आयोजित एफएटीएफ की बैठक

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पेरिस में आयोजित एफएटीएफ की बैठक के बाद एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में कहा गया है कि यूक्रेन पर रूस के अवैध, अकारण और अनुचित फुल स्केल युद्ध को एक साल पूरा हो चुका है। एफएटीएफ यूक्रेन के लोगों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति को दोहराता है और हमले के कारण जीवन के भारी नुकसान और विनाश की कड़ी निंदा करता है।

एफएटीएफ के मूल सिद्धांतों के विपरीत

एफएटीएफ ने कहा कि रूस की कार्रवाई अस्वीकार्य है और एफएटीएफ के मूल सिद्धांतों के विपरीत है। एफएटीएफ का उद्देश्य सुरक्षा और वैश्विक प्रणाली की अखंडता को बढ़ावा देना है। रूस अंतरराष्ट्रीय सहयोग और पारस्परिक प्रतिबद्धता का घोर उल्लंघन करता है। एफएटीएफ ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी करता रहेगा और अपने अपनी प्रत्येक पूर्ण सत्र की बैठक में इस बात पर विचार करेगा कि क्या इन प्रतिबंधों को हटाने या संशोधित करने के लिए आधार मौजूद हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ