---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

‘यूक्रेन को समर्थन देने वाले PIG’, यूरोपीय नेताओं पर भड़के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक बार यूक्रेन पर बयान दिया है। इस बार पुतिन ने यूक्रेन को सपोर्ट करने वाले देशों पर निशाना साधा है। पुतिन ने यूक्रेन की समर्थन देने वाले देशों की तुलना सुअर से की है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

रूसी राष्ट्रपति पुतिन इन दिनों तुर्की यात्रा पर हैं। 16 दिसंबर को तुर्की यात्रा के दौरान दिए बयान में पुतिन ने EU नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पश्चिमी के देश सिर्फ प्रचार के एजेंट हैं। यह बयान मॉस्को की निराशा को दर्शाता है, क्योंकि यूक्रेन युद्ध में EU के 1 लाख करोड़ Euro से अधिक के युक्रेन को दिए गए सहायता से रूस के जंग में जीत के प्रयास अबतक विफल हो रहे हैं।

उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि रूस 2026 को युद्ध का साल मान रहा है। उन्होंने अमेरिका समेत पश्चिमी साझेदारों से अपील की कि मॉस्को दरअसल कूटनीति को कमजोर कर युक्रेन की और ज्यादा भूमि हथियाने की साजिश रच रहा है। जेलेंस्की ने कहा कि यह खतरा यूक्रेन तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी सुरक्षा के लिए है। उन्होंने मांग की कि NATO को इस पर एकजुट प्रतिक्रिया देने की जरुरत है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने पाकिस्तान को कहां फंसा दिया? असीम मुनीर को क्यों दिखने लगा ‘इधर कुआं-उधर खाई’

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय नेताओं पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को यूरोपीय नेताओं को पिग्लेट्स कहकर मजाक उड़ाया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर कीव और उसके पश्चिमी समर्थक अमेरिका समर्थित शांति प्रस्तावों पर बातचीत नहीं करेंगे, तो मॉस्को बलपूर्वक यूक्रेन के और क्षेत्र जब्त कर लेगा। पुतिन ने टिप्पणी रक्षा मंत्रालय की सालाना बैठक में की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘NATO मेंबरशिप की मांग छोड़ दूंगा, लेकिन…’, सीजफायर के लिए जेलेंस्की ने रखीं ये शर्तें, ट्रंप पीस प्लान किया रिजेक्ट

दरअसल, रूस में रक्षा मंत्रालय की वार्षिक बैठक हुई थी। राष्ट्रपति पुतिन ने इसी बैठक में भाग लिया था। पुतिन ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया कि वे रूस के खिलाफ डर का माहौल जानबूझकर पैदा कर रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि ये झूठ है, बकवास है। नाटो देशों पर हमले की झूठी अफवाह फैला रहे हैं। रूस का यूरोपीय देशों पर हमले का कोई इरादा नहीं, लेकिन ये जानबूझकर किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 18, 2025 07:11 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola