यूक्रेन पर 3 दिनों के लिए रूस नहीं करेगा हमला, पुतिन ने किया बड़ा ऐलान, क्या खत्म होने वाला है युद्ध?

Vladimir Putin Orders Halt On Ukraine Strikes: युद्ध का दंश झेल रहे यूक्रेन के लिए थोड़ी राहत की खबर आई है, क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने दुश्मन देश की राजधानी कीव पर हो रहे हमले पर 3 दिन के रोक का ऐलान किया है.

Vladimir Putin @KremlinRussia_E

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तस्वीर. (Photo: X/@KremlinRussia_E)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कीव पर हमले 3 दिन के लिए रोकने का आदेश दिया है. ये ऑर्डर ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिकी डेलिगेशन का दौरा और रूस-यूक्रेन वार पर उच्च-स्तरीय कूटनीतिक बातचीत होने वाली है. रशियन सरकारी मीडिया के मुताबिक, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन शनिवार, 5 अगस्त 2026 को अमेरिकी स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर से मिलने वाले थे. उम्मीद है कि बातचीत का मेन फोकस संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत को फिर से शुरू करने की कोशिशों पर होगा.

विज्ञापन

क्या खत्म होगी जंग?

यूक्रेन की राजधानी पर हमले रोकने का ये फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है जब वाशिंगटन, मॉस्को और कीव के बीच लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध को तोड़ने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज कर रहा है. अब देखना होगा कि कई सालों से चली आ रही ये जंग क्या जल्द खत्म हो पाएगी?

विज्ञापन

जेलेंस्की ने लगाया रूस पर आरोप

यूक्रेनी को राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधियों के संभावित दौरे से ठीक पहले रूस की सेना ने कीव और पास के बोरिस्पिल के हवाई अड्डों पर हमले किए. जेलेंस्की ने संकेत दिया कि ये हमले यूएस डेलिगेश को हवाई मार्ग से यूक्रेन आने की इजाजत देने पर हो रही बातचीत से जुड़े हो सकते हैं. फरवरी 2022 में रूस की तरफ से पूरी तरफ आक्रमण शुरू करने के बाद से यूक्रेन का एयर स्पेस नागरिक उड़ानों के लिए बंद है. हालांकि, जेलेंस्की ने कहा कि अधिकारियों ने अमेरिकी शांति वार्ताकारों के विजिट के दौरान कीव या बोरिस्पिल तक उड़ान भरने की संभावना पर विचार किया था.

विज्ञापन

US का शांति समझौते पर जोर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को कहा कि विटकोफ और कुशनर रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते करने की कोशिशों के तहत विदेश यात्रा कर रहे हैं. ये कूटनीतिक पहल दोनों पक्षों की तरफ से लगातार किए जा रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच हो रही है. ईरान के साथ सैन्य तनाव में अमेरिका की भागीदारी के कारण इस संघर्ष में और जटिलताएं भी पैदा हुई हैं.

विज्ञापन

ये दौरा सीआईए निदेशक जॉन रैटक्लिफ की हाल के मॉस्को विजिट के बाद हो रहा है. अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रैटक्लिफ ने रूस के अधिकारियों को नाटो सदस्यों पर किसी भी हमले के खिलाफ चेतावनी दी थी. ये ताजा कूटनीतिक पहल वाशिंगटन के लिए मॉस्को और कीव के बीच टेंशन को कम करने और रुकी हुई अमन की कोशिशों को फिर से शुरू करने का एक और मौका दे सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ