Organ Transplant Increases Life Span: रूसी राष्ट्रपति इन दिनों एक नई बात को लेकर चर्चाओं में हैं. दरअसल, हाल ही में उन्होंने चीन की विक्ट्री परेड में शी जिनपिंग और किम जोंग से बातचीत में ऑर्गन ट्रांसप्लांट और 150 साल तक जिंदा रहने की बात कही थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बात काफी वायरल हो रही है कि क्या सच में अंगों को बदलने से कोई अमर हो सकता है? चलिए इस बारे में जानते हैं विस्तार से.
कहां से उठी यह बात?
व्लादिमीर पुतिन ने साल 2010 और 2020 के दशकों में कई बार सरकारी और प्राइवेट लैब्स में उम्र बढ़ाने वाले प्रोसेस में निवेश किया है. चीन में उन्होंने जो बात की थी उसमें भी जीन रीजुवेनेशन की बात थी. रूस ने इसके लिए कई प्रोजेक्ट्स भी शुरू किए हैं. मगर साइंस के नजरिए से अब तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है कि अंगों को बदलने से हम लंबे समय तक जिएंगे या फिर अमर हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें-मरीज के ऑपरेशन को बीच में ही छोड़कर भागा पाकिस्तानी डॉक्टर, नर्स के साथ कर रहा था ये काम
अंग बदलना अमर होने का आसान रास्ता!
ऑर्गन ट्रांसप्लांट एक कॉमन प्रोसेस होता है, जो लोगों को जीवनदान देता है. मगर यह भी जान लीजिए कि ऐसा कोई भी सबूत, प्रमाण या रिसर्च नहीं हुई है, जो इस बात को साबित कर सके कि इंसान अंग बदलेगा तो लंबे समय तक जिंदा रह सकता है. इसके विपरित अंगों को बदलने से हमारे शरीर को ज्यादा नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. ट्रांसप्लांट के बाद इम्यूनो सप्रेशन की मेडिसिन दी जाती हैं, जिन्हें खाने से कैंसर का रिस्क भी बढ़ जाता है.
कौन से अंग को बदलने से कितनी बढ़ती है जिंदगी?
किडनी (Kidney)- किडनी ट्रांसप्लांट का प्रोसेस सबसे मुश्किल माना जाता है. इसके बाद लोगों का जीवन 5 से 10 साल बढ़ सकता है. मगर कुछ मरीजों को डायलिसिस पर भी रहना पड़ सकता है.
हार्ट (Heart)- हार्ट सर्जरी भी बहुत आम हो गई है. हार्ट फेलियर की स्थिति में इसका ट्रांसप्लांट होता है. इससे 1 से लेकर 5 साल तक सर्वाइवल रेट बढ़ जाता है.
लिवर (Liver)- इस अंग को ज्यादातर मामलों में ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है. ऐसे में इसकी ट्रांसप्लांटिंग के चांस कम होते हैं और अगर होता है तो 5 सालों का सर्वाइवल रेट बढ़ सकता है.
ट्रांसप्लांट क्या है?
इसका सीधा मतलब होता है शरीर के खराब अंग को निकालकर नया अंग लगाना. एम्स के फिजियोलॉजिस्ट और ऑर्गन ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डॉक्टर सुब्रत बासु कहते हैं कि अगर किसी को कोई बीमारी है तो उसमें अंग रिप्लेस करके रोगी की मृत्युदर घटाई जा सकती है और जीवन बढ़ सकता है.
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
2 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
4 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
7 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
8 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
10 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
11 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
11 hrs agoLIVE: छात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
14 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
14 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines