मरीज के ऑपरेशन को बीच में ही छोड़कर भागा पाकिस्तानी डॉक्टर, नर्स के साथ कर रहा था ये काम

ब्रिटेन के टेमेसाइड जनरल हॉस्पिटल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान मूल के 44 वर्षीय डॉ. सुहैल अंजुम एक मरीज की सर्जरी को बीच में ही छोड़ कर एक महिला नर्स के साथ शारिरिक संबंध बनाते हुए पाए गए. जब एक अन्य महिला नर्स उसी कमरे में कुछ जरूरी उपकरण लेने पहुंची तब उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया.

Pakistani doctor left patient in OT

फोटो सोर्स- सोशल मीडिया

Pakistani Doctor Romance With Nurse: ब्रिटेन के टेमेसाइड जनरल हॉस्पिटल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान मूल के 44 वर्षीय डॉ. सुहैल अंजुम एक मरीज की सर्जरी को बीच में ही छोड़ कर एक महिला नर्स के साथ शारिरिक संबंध बनाते हुए पाए गए. जब एक अन्य महिला नर्स उसी कमरे में कुछ जरूरी उपकरण लेने पहुंची तब उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया.

विज्ञापन

कैसे सामने आया ये मामला?

बता दें कि ये मामला सितंबर साल 2023 का है. जिसका खुलासा अब मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ट्रिब्यूनल में सुनवाई के दौरान सामने आया है. सुनवाई के दौरान डॉ. सुहैल अंजुम ने कहा कि वह एक ब्रेक लेना चाहते थे इसलिए ही वह उस मरीज को छोड़ कर बाहर गए थे. इस बीच उन्होंने मरीज की जिम्मेदारी एक अन्य नर्स को दी और ऑपरेशन थिएटर से बाहर चले गए. इसके बाद वह उनकी महिला सहयोगी नर्स के साथ शारिरिक संबंध बनाते हुए पाए गए.

विज्ञापन

मुझसे गलती हुई है- डॉ. सुहैल

सुनवाई के दौरान डॉक्टर ने अपनी गलती मानी और कहा कि उनका व्यवहार बेहद शर्मनाक था. डॉ. सुहैल ने कहा, इस घटना के लिए सिर्फ मैं ही जिम्मेदार हूं. इसमें किसी और की कोई गलती नहीं है. मेरे कारण सबको परेशानी हुई. इस तरह की घटना दोबारा कभी नहीं होगी. डॉ. ने बताया कि उनके रिश्ते उनकी पत्नी के साथ अच्छे नहीं हैं. उन्होंने ट्रिब्यूनल से अपील की है कि उन्हें फिर से काम करने का मौका दिया जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ