हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने वाले रूसी पॉप स्टार की मिली लाश, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

Russian Pop Star Dies: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने वाले रूसी पॉप स्टार 34 साल के डिमा नोवा मृत पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि डिमा नोवा फेसम ‘क्रीम सोडा’ बैंड के संस्थापक थे। रूस में युद्ध विरोधी प्रदर्शन के दौरान डिमा नोवा का एक गाना काफी फेमस हुआ था जिसमें उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित 1.3 बिलियन डॉलर वाली हवेली की आलोचना की थी।

डिमा नोवा ने ‘एक्वा डिस्को’ गाना गाया था जिसे अक्सर मास्को के यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में गाया जाता था और इतना लोकप्रिय हो गया था कि विरोध प्रदर्शन को ‘एक्वा डिस्को पार्टी’ कहा जाता था। रूसी समाचार वेबसाइट पीपल टॉक ने बताया कि यारोस्लाव क्षेत्र में रूस की वोल्गा नदी पार करते समय डिमा नोवा बर्फ के बीच गिर गए और डूबकर उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुर्घटना के समय डिमा नोवा अपने भाई रोमा और दो दोस्तों के साथ थे।

और पढ़िए – ‘बाइडेन तुम्हारे हाथ खून से रंगे हैं…’, पूर्व एयरफोर्स अफसर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को सुनाई खरी-खोटी, देखें VIDEO
और पढ़िए – Jinping Meets Putin: जिनपिंग का पुतिन ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बैठक के बाद कार तक छोड़ा; जानें मायने

पॉप ग्रुप ‘क्रीम सोडा’ ने इंस्टा पर शेयर किया पोस्ट

पॉप ग्रुप ‘क्रीम सोडा’ ने डिमा नोवा की मौत की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। ग्रुप ने इंस्टा पर लिखा कि पिछली रात हमारे साथ एक त्रासदी हुई थी। हमारे डिमा नोवा अपने दोस्तों के साथ वोल्गा में चल रहे थे और अचानक बर्फ के नीचे गिर गए। आपात स्थिति मंत्रालय अभी भी उनके भाई रोमा और दोस्त गोशा केसेलेव की तलाश कर रहा है। डिमा नोवा को ‘दिमित्री स्विरगुनोव’ नाम से भी जाना जाता है।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें