'बाइडेन तुम्हारे हाथ खून से रंगे हैं...', पूर्व एयरफोर्स अफसर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को सुनाई खरी-खोटी, देखें VIDEO
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Joe Biden: अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। लेकिन इससे पहले मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अमेरिकी एयरफोर्स के एक रिटायर्ड अफसर ने खूब खरी खोटी सुनाई। बाइडेन को मिडिल ईस्ट में युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराया।
"बाइडेन तुम्हारे हाथ खून से रंगे हैं..आपकी नीतियों के कारण मेरे साथी मारे गए"
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बोला पूर्व वायु सेना अधिकारी #JoeBiden #America pic.twitter.com/VyERTQa61T
— News24 (@news24tvchannel) March 21, 2023
बाइडेन का विरोध करने वाले शख्स ने कहा, “मैं वायु सेना का एक अनुभवी कर्मी हूं। मैं यहां एक पूर्व सैनिक के साथ आया हूं। हम सोच रहे हैं कि हमें किसी ऐसे व्यक्ति के लिए वोट क्यों देना चाहिए? जिसने युद्ध के लिए मतदान किया और हमारे हजारों भाइयों और बहनों, अनगिनत इराकी नागरिकों को मार डाला गया।
"Millions are dead in Iraq. We actually fought in your damn wars. You sent us to hurt civilians." pic.twitter.com/8pVqwPXQ1Q
— sarah (@sahouraxo) March 20, 2023
उस शख्स ने आगे कहा कि आपने उस युद्ध को कराया। जिस व्यक्ति ने युद्ध को अंजाम दिया, उसे मेडल भी दिया। तुम्हारे हाथ खून से रंगे हुए हैं। आप अयोग्य हैं। मेरे दोस्त आपकी नीतियों के कारण तमाम लोग मर चुके हैं।
जो बाइडेन धैर्यपूर्वक पूर्व अधिकारी की बातों को सुन रहे थे। फिर कहा कि उनका बेटा इराक में लड़ा था। आपको नहीं लगता कि यह मेरे लिए मायने रखता है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इसके जवाब में अमेरिकी पूर्व सैनिक ने कहा कि वह उनके बेटे के बारें में ज्यादा नहीं बोलना चाहते हैं। तब बाइडेन ने कहा कि बेहतर होगा कि आप ऐसा न करें।
जब बाइडेन कुछ दूर चले गए तो पूर्व अफसर जोर-जोर से चीखने लगा कि आप अयोग्य हैं सर। आप अयोग्य हैं। किसी भी तरह से राष्ट्रपति नहीं बन सकते हैं। तुम्हारे हाथ खून से रंगे हुए हैं। इराक और अफगानिस्तान में मेरे भाइयों-बहनों की मौत हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: