Russian Passenger Landing On Frozen River: अकसर हवाई जहाजों की अजीबोगरीब तरीके से लैंडिंग हो जाती है। कभी जहाज हवाओं के कारण आसमान में गोते खाते नजर आते हैं। कभी बैलेंस बिगड़ने से इधर उधर लुढ़कते हुए रनवे पर उतरते हैं। लैंडिंग के समय कई जहाजों के साथ हादसे हो चुके हैं, लेकिन रूस में एक हवाई जहाज की ऐसी लैंडिंग हुई कि एयरपोर्ट अथॉरिटी तक चौंक गई कि आखिर ऐसा कैसे हुआ? पायलट को भी समझ नहीं आया कि उसने यह लैंडिंग कैसे करा दी? दरअसल, रूस में पैसेंजर प्लेन को बर्फ से जमी नदी में लैंड करा दिया गया, जो रूस के सुदूर पूर्व में हवाई अड्डे के पास है।
एरिया शून्य से नीचे तापमान के लिए मशहूर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोलर एयरलाइंस का एंटोनोव-24 जहाज YAP217 ने 30 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स के साथ 28 दिसंबर को उड़ान भरी थी। यह रूस के सुदूर पूर्व में सखा गणराज्य की राजधानी याकुत्स्क से ज़िर्यंका जा रहा था, उत्तर पूर्व में 1100 किलोमीटर दूर है। रास्ते में फ्लाइट श्रीडनेकोलिम्स्क में रुकी थी, लेकिन यहां से उड़ने के बाद जब जहाज ज़िर्यंका हवाई अड्डे पर पहुंच तो रनवे की बजाय इसकी लैंडिंग कोलिमा नदी में हो गई, जो आजकल बर्फ से जमी हुई है। यह क्षेत्र विशेष रूप से अपनी ठंडी जलवायु और शून्य से नीचे तापमान के लिए जाना जाता है, लेकिन पायलट की गलती के कारण जहाज की लैंडिग इस एरिया में हो गई, लेकिन बाद में इसे टेकऑफ नहीं कराया जा सका, जिससे 34 लोग फंस गए।
यह भी पढ़ें: Saddam Hussein: एक क्रूर तानाशाह, जो मसीहा भी कहलाया, 148 लोगों को मरवाया, खून से लिखवाई कुरान
दूसरे जहाज से पैसेंजर्स को गंतव्य तक पहुंचाया
पायलट ने तुरंत पोलर एयरलाइंस अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें स्थिति के बारे में बताया। इसके बाद पोलर एयरलाइंस ने एक दूसरा जहाज और डॉक्टरों की टीम भेजी। इस टीम ने एक-एक पैसेंजर का मेडिकल चैकअप करके सभी 34 लोगों को उनके सामान के साथ दूसरे जहाज में उनके गंतव्य तक पहुंचाया। इस घटना का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें FL360aero द्वारा X पर साझा की गईं। इसमें पूर्वी साइबेरिया में जमी हुई कोलिमा नदी के बीच में फंसे यात्रियों को दिखाया गया है। BBC के अनुसार, विमान नदी में रेत के टीले पर उतरा। फेडरल एयर ट्रांसपोर्ट एजेंसी के क्षेत्रीय विभाग ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं जांच में दोषी पाए जाने पर पायपलट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: New Year से पहले खतरा! Cheese बना ‘जान का दुश्मन’, नए वैरिएंट से विशेषज्ञ भी अनजान
संबंधित खबरें
क्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
1 hr agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
3 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
3 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
4 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
6 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
7 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
7 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
8 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
10 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines