Russia will Distribute New Cancer Vaccine for Free: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देना बेहद मुश्किल टास्क है। वहीं कैंसर का इलाज भी काफी महंगा होता है। दुनिया भर में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें 50 प्रतिशत मामलों में मरीजों की मौत हो जाती है। खासकर स्टेज 3 कैंसर से लड़ना लगभग नामुमकिन होता है। ऐसे में कैंसर से जूझ रहे लोगों को रूस ने उम्मीद की नई किरण दे दी है।
रूस ने किया ऐलान
रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कैंसर की नई वैक्सीन बनाने का ऐलान किया है। रूसी मंत्रालय के अनुसार यह वैक्सीन 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगी। खास बात यह है कि कैंसर की यह नई वैक्सीन रूस लोगों को फ्री में देगा। कैंसर के इलाज में यह वैक्सीन काफी कारगर साबित हो सकती है। ऐसे में दुनिया की नजरें अब इस वैक्सीन पर टिकीं हैं।
यह भी पढ़ें- आज ही बंद कर दें इन 10 चीजों का सेवन नहीं तो हो सकता है कैंसर
कब लॉन्च होगी वैक्सीन?
रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय में जनरल डायरेक्टर के पद पर मौजूद एंड्री कैप्रीन ने बताया कि कैंसर से लड़ने के लिए रूस ने अपनी खुद की mRNA वैक्सीन डेवलेप की है। यह वैक्सीन लोगों को फ्री में मुहैया करवाई जाएगी। खबरों की मानें यह वैक्सीन 2025 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। अभी वैक्सीन का प्री क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। यह ट्रायल सफल होने के बाद रूस इस वैक्सीन को दुनियाभर में वितरित कर सकता है।
प्रेजिडेंट पुतिन ने किया था जिक्र
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस वैक्सीन का जिक्र कर चुके हैं। इसी साल फरवरी में एक टीवी शो के दौरान उन्होंने कहा था कि हम कैंसर की वैक्सीन बनाने के बेहद करीब हैं। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि रूसी वैक्सीन किस तरह के कैंसर का इलाज करेगी।
अन्य देशों की कोशिशें जारी
रूस के अलावा भी कई देश कैंसर की वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। इस लिस्ट में ब्रिटेन और जर्मनी का नाम भी शामिल है। ब्रिटिश सरकार ने जर्मनी के साथ मिलकर एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जो साथ मिलकर कैंसर की वैक्सीन बनाने से संबंधित है।
यह भी पढ़ें- Dinga Dinga Disease: कोरोना के बाद आई खतरनाक बीमारी, इस देश में हाहाकार; ऐसे पहचाने लक्षण
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
4 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
5 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
7 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
9 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
9 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
10 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
12 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
13 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
14 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines