मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हत्या के एक और प्रयास में बाल-बाल बचे हैं। ब्रिटेन के एक दैनिक अखबार Mirror के अनुसार, पुतिन की लिमोसिन कार पर आगे के पहिये पर जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद आसपास धुआं हो गया।
यह घटना इसी हफ्ते हुई। फिलहाल रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि 69 वर्षीय पुतिन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उनकी हत्या के प्रयास में सुरक्षाकर्मियों द्वारा कई गिरफ्तारियां की गई हैं।
अभी पढ़ें – महारानी एलिजाबेथ II के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
तीसरे नंबर की गाड़ी में थे पुतिन
सुरक्षा आशंकाओं के बीच पुतिन अनिर्दिष्ट तारीख पर अपने आधिकारिक आवास पर वापस जा रहे थे। पांच बख्तरबंद कारें साथ थी, तीसरे नंबर की काम में पुतिन थे। एक क्रेमलिन विरोधी समाचार चैनल ने कहा, ‘निवास के रास्ते में, कुछ किलोमीटर दूर, पहली एस्कॉर्ट कार को एक एम्बुलेंस द्वारा ब्लॉक कर दिया गया और दूसरी एस्कॉर्ट कार बिना रुके अचानक बाधा के कारण इधर-उधर चली गई।’
इसके बाद पुतिन की कार में, बाएं सामने के पहिये से तेज धमाके की आवाज आई और उसके बाद धुआं निकला। हालांकि, हमले के बावजूद, पुतिन सही बाहर निकाले गए और अपने आवास पर पहुंच गए।
पुतिन पहले भी बचे
हमले के बाद पुतिन की सुरक्षा सेवाओं के प्रमुख और कई अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, इससे पहले भी पुतिन की हत्या के प्रयास किए जा चुके हैं।
अभी पढ़ें – दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस, जानें महत्व और इतिहास
बता दें कि इस दौरान देश में ऐसे भी दावे हैं कि रूसी अधिकारी पुतिन को इस्तीफा देने के लिए बुला रहे हैं। उनका कहना है कि देश को यूक्रेनी जवाबी हमले के बीच अच्छे खासे झटके लगे हैं।
पिछले महीने, एक कार बम विस्फोट में पुतिन के एक दोस्त की बेटी की मौत हो गई थी। पुतिन के ‘युद्ध मास्टरमाइंड’ अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी दरिया दुगिना की मृत्यु हो गई, जबकि उनके पिता विस्फोट में बाल-बाल बचे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 hr agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
4 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
5 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
13 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
16 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
16 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
17 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
17 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines