Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के खिलाफ बड़ा ऐलान किया है। यूक्रेन लगातार अपने हथियारों के जखीरे को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले अब यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने बड़ी घोषणा की है। यूक्रेनी समाचार पत्र प्राव्दा की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन लगातार पेक्लो मिसाइलों को निर्माण कर रहा है। पेक्लो को यूक्रेनी भाषा में ‘नरक’ (Hell) कहा जाता है। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि यूक्रेन ने 100 मिसाइलों का निर्माण कर भी लिया है। जिनको रूस के ऊपर हमले में यूज किया जाएगा। पिछले 3 महीने से यूक्रेन अपनी एडवांस्ड मिसाइलें बना रहा है।
यह भी पढ़ें:पुतिन को बड़ा झटका, मॉस्को में परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख को बम से उड़ाया; क्रेमलिन से 7 KM दूर हमला
रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की को आशंका है कि कहीं ट्रंप शपथ लेने के बाद नाटो देशों से मिल रही हथियारों की आपूर्ति रोक न दें? कीव किसी और देश पर हथियारों के लिए निर्भर नहीं रहना चाहता, इसलिए खुद की मिसाइलें डेवलप कर रहा है। जेलेंस्की ने रूस से जंग के बीच कहा है कि 2025 तक यूक्रेन 1000 पेक्लो मिसाइलों का निर्माण कर लेगा। इसके लिए लगातार काम चल रहा है।
लंबी दूरी की मिसाइल है ‘नरक’
नरक यानी पेक्लो मिसाइल को शुरुआत में ड्रोन हमलों के लिए डेवलप किया गया था। बाद में इसे क्रूज मिसाइल के तौर पर लंबी दूरी पर निशाना साधने के लिए अपग्रेड किया गया। 2 मीटर लंबी इस मिसाइल का वजन सिर्फ 50 KG होता है। इसमें GPS समेत कई प्रकार के एडवांस्ड गाइडेड सिस्टम इंस्टॉल हैं, जिससे निशाना बिल्कुल सटीक लगता है। यह मिसाइल 700 KM प्रति घंटा की गति से लगभग 700 KM दूर टारगेट को आसानी से तबाह कर सकती है। इसे ड्रोन से भी ऑपरेट किया जा सकता है। सामान्य ड्रोन से यह कई गुना अधिक स्पीड से लक्ष्य भेद सकती है।
यह भी पढ़ें:Dinga Dinga Disease: कोरोना के बाद आई खतरनाक बीमारी, इस देश में हाहाकार; ऐसे पहचाने लक्षण
अपनी सटीक मारक क्षमता की वजह से इसे यूक्रेन डेवलप कर रहा है। यह मिसाइल 70 फीसदी यूक्रेनी तकनीक से बनी है। यूक्रेनी सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस मिसाइल से एक साथ कई लक्ष्य भेदे जा सकते हैं। रूस के अंदर यह घुसकर आसानी से हमला करने में कारगर है। रिपोर्ट के अनुसार इस मिसाइल का पहला स्केट अगस्त 2023 में तैयार कर लिया गया था। जिसके बाद अब यूक्रेन इसकी और खेप तैयार कर रहा है।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
8 mins agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
4 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
6 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
9 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
10 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
10 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
22 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines