---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Russia Ukraine War: रूस ने 24 घंटे के अंदर यूक्रेन पर किया दूसरा हमला, 10 साल के बच्चे की चली गई जान

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। 550 दिनों से ज्यादा जारी युद्ध में हजारों सैनिकों और लोगों की जान चली गई है। शुक्रवार को एक बार फिर रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने की जानकारी सामने आई। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूस के हमले […]

---विज्ञापन---

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। 550 दिनों से ज्यादा जारी युद्ध में हजारों सैनिकों और लोगों की जान चली गई है। शुक्रवार को एक बार फिर रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला करने की जानकारी सामने आई।

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूस के हमले से खार्किव के पूर्वी क्षेत्र में आवासीय इमारतें प्रभावित हो गईं। इस हमले में 10 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन अन्य घायल हो गए। यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर खार्किव रूस की सीमा से लगे क्षेत्र में स्थित है। पिछले साल फरवरी में रूसी सेना की ओर से यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से यहां आए दिन गोलाबारी होती है।

---विज्ञापन---

11 महीने का बच्चा भी घायल 

अधिकारियों ने एक बयान में कहा- रूस द्वारा नागरिकों पर एक और हमला किया गया। 10 साल के बच्चे का शव खंडहर के नीचे पाया गया है। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने कहा कि इस हमले में 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 11 महीने का बच्चा भी शामिल है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

24 घंटे से भी कम समय में दूसरा हमला

पुलिस के अनुसार, रूसी क्रूज मिसाइलों ने शहर पर दो बार हमला किया। इसमें एक मिसाइल सड़क पर गिरी, जिससे घरों की खिड़कियां टूट गईं। दूसरी मिसाइल तीन मंजिला आवासीय इमारत पर गिरी, जिससे आग लग गई। यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र पर रूस के सबसे घातक हमलों में से एक में 50 से अधिक लोगों के मारे जाने के 24 घंटे से भी कम समय बाद यह दूसरा हमला था। इस हमले में मरने वाले लोगों में 6 साल का बच्चा भी शामिल था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मेनचेस्टर में 72 साल की महिला और पुरुष से रेप; भारतीय मूल का 64 साल का आरोपी गिरफ्तार

25 ड्रोन मार गिराने का दावा

हालांकि यूक्रेन का दावा है कि उसने रातों-रात 25 रूसी ड्रोन मार गिराए। यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया कि उसने पूरे क्षेत्र में रातभर में लॉन्च किए गए 33 ड्रोनों में से 25 को मार गिराया है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर वायु सेना ने कहा कि उन्होंने ओडेसा, खार्किव, मायकोलाइव और डीनिप्रो सहित 6 क्षेत्रों में 136 ड्रोन को मार गिराया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि 8 अन्य ड्रोनों ने किन क्षेत्रों पर हमला किया। टेलीग्राम पर यूक्रेनी रक्षा बलों ने कहा- दक्षिणी मायकोलाइव क्षेत्र में आठ अन्य ड्रोन नष्ट कर दिए गए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: US का मैरीलैंड हो सकता है UFO का हॉटस्पॉट! 1985 से अब तक 2000 से अधिक ‘उड़न तश्तरी’ के देखे जाने का दावा

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2023 05:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola