Russia attack on Ukraine: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है। रूस के सैनिक यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहे हैं। रूस, यूक्रेन के शहरों पर ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमले कर रहा है। रूस ने यूक्रेन पर 110 मिसाइलें दागी हैं। इसकी जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दी हैं। जेलेंस्की ने बताया कि बीती रात रूस ने यूक्रेन पर लगभग 110 मिसाइलें दागीं। उन्होंने इसे 22 महीनों में रूस की तरफ से किया गया सबसे बड़ा हमला बताया है।
यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि रूस द्वारा यह हमला 18 घंटे तक किया गया, जिसमें रूस की ज्यादातर मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया गया। इसमें 18 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं, जबकि कई लोग मलबे में दब गए।
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान की भारतीय सीमा पर नई हरकत, एयरफील्ड बनाकर तैनात कीं तोपें, आखिर क्या है प्लानिंग?
हर तरह के हथियार का इस्तेमाल
जेलेंस्की ने कहा कि क्रेमलिन की सेना ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही अलग-अलग तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि आज रूस ने अपने पास रखे गए लगभग हर तरह के हथियार का इस्तेमाल किया।
अबतक का सबसे बड़ा हवाई हमला
समाचार एजेंसी AP ने बताया है कि यूक्रेन के सैन्य प्रमुख वलेरी जलुजनी ने कहा कि यूक्रेनी वायु सेना ने रात भर में 87 मिसाइलों और 27 प्रकार के ड्रोन को रोक दिया। वायु सेना के कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर लिखा कि फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद का यह सबसे बड़ा हवाई हमला था। बता दें कि अमेरिका समेत पश्चिमी देश इस युद्ध में यूक्रेन का साथ दे रहे हैं। अमेरिका यूक्रेन को आर्थिक सहायता और सैन्य उपकरण मुहैया करा रहा है।
ये भी पढ़ें-रूस-यूक्रेन से पहले लड़ी गई वो जंग, जो 335 साल चली, न फायरिंग हुई और न कोई मारा गया
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
4 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
10 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
16 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
17 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
19 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines