Russia Ukraine War Latest Update : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक दूसरे के सामने झुकने को तैयार हैं। इस बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूएस राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले डोनाल्ड ट्रंप को एक मैसेज भेजा, जिसमें उन्होंने यूक्रेन मुद्दे को लेकर अपनी बात कही। अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई में रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म होगा?
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वे अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संभावित वार्ता में युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन के मुद्दे पर समझौता करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन के अधिकारियों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए उनकी ओर से कोई शर्त नहीं है।
यह भी पढे़ं : जनरल की मौत से गुस्साए रूस ने यूक्रेन पर बरपाया कहर, एक दिन में मार डाले इतने सैनिक
रूस में शांति कायम करने के लिए समझौते को तैयार : पुतिन
पुतिन ने कहा कि वे रूस में शांति स्थापित करने के लिए बातचीत और समझौता करने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि यूक्रेन को नाटो में शामिल होने की जिद छोड़नी पड़ेगी। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर उनकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से होगी तो उनके पास चर्चा के लिए मुद्दे होंगे।
यह भी पढे़ं : रूस पर इस मिसाइल से हमले करेगा यूक्रेन, जेलेंस्की की घोषणा से बढ़ी पुतिन की टेंशन! जानें कितनी पावरफुल?
बशर अल-असद के बारे में क्या बोले रूसी राष्ट्रपति?
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस बात से इनकार कर दिया कि सीरिया में रूस का 9 साल का हस्तक्षेप असफल रहा है, लेकिन उन्होंने बशर अल-असद को सत्ता से बेदखल करने के बाद से वहां इजरायल के सैन्य अभियानों पर चिंता व्यक्त की है। पुतिन ने यह भी कहा कि वे मॉस्को की शरण में मौजूद असद से मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं। इस दौरान वे उनसे 12 साल पहले लापता अमेरिकी पत्रकार के बारे में पूछेंगे।
संबंधित खबरें
नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 hr ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
2 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
2 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
3 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
3 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
10 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
16 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
20 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
21 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines