यूक्रेन के खिलाफ लंबे समय से आक्रामक रुख दिखाने वाला रूस इस युद्ध में उन यूक्रेनी सैनिकों की लाशों को भी नहीं बख्श रहा है जिन्हें उसने कैद किया है। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के एक प्रिजनर ऑफ वॉर (युद्ध बंदी) की पत्नी ने दावा किया है कि रूस मृत कैदियों के अंग निकालकर बेच रहा है। दरअसल, हाल ही में सामने आया है कि व्लादिमीर पुतिन की सेना ने यूक्रेन के मृत सैनिकों के शव लौटाए थे और इन शवों में कई महत्वपूर्ण अंग गायब थे।
ऐसे ही एक प्रिजनर ऑफ वॉर की पत्नी और ‘फ्रीडम टू डिफेंडर्स ऑफ मारियूपोल’ संगठन की अध्यक्ष लेरिसा सलाएवा ने कहा कि यह सबको मालूम हो चुका है कि बॉडी एक्सचेंज के दौरान हमें जो शव मिले थे उन्हें टॉर्चर किया गया था। लेकिन, इन शवों में कई अंग ही नहीं हैं। सलाएवा ने कहा कि मैं मानती हूं कि रूस में ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन के लिए ब्लैक मार्केट एक्टिव है और यह घटना मेरे विश्वास को और मजबूत करती है। दुर्भाग्य से ऐसा हमारे युद्ध बंदियों के साथ हो रहा है।
‘दुनिया के सामने सच आना जरूरी’
वह अंकारा में प्रिजनर्स ऑफ वॉर और तुर्की के लिए यूक्रेन के राजदूत वेसिल बोडनार के बीच एक बैठक को संबोधित कर रही थीं। सलाएवा ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि पूरी दुनिया को इसके बारे में पता चले ताकि इस अपराध पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने तुर्की सरकार से अपील की कि एक मेडिकल कमीशन का गठन किया जाए जो यूक्रेन और रूस दोनों देशों के युद्ध बंदियों के हेल्थ स्टेटस की निगरानी करे। ऐसे मामलों में तुर्की को मध्यस्थ के रोल में आना चाहिए।
आरोपों पर रूस का रिएक्शन कैसा
बता दें कि जेनेवा कन्वेंशन के तहत शव और युद्ध बंदियों का एक्सचेंज सिर्फ युद्ध समाप्त होने के बाद ही होता है। लेकिन, रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई में यह एक्सचेंज विवाद की शुरुआत होने के 6 महीने बाद ही शुरू हो गया था। हालांकि, अंग चोरी करने के इन आरोपों को रूस के सूत्रों ने खारिज किया है और आरोप लगाया है कि यूक्रेन के लोग व्लादिमीर पुतिन की छवि को खराब करने के लिए इस तरह के दावे कर रहे हैं। हालांकि, सच क्या है यह समय ही बताएगा।
ये भी पढ़ें: जब इंसानों ने खोद दिया एवरेस्ट की ऊंचाई से भी ज्यादा गहरा गड्ढा!
ये भी पढ़ें: यहां पेट भरने के लिए सैनिकों संग सेक्स करने को मजबूर महिलाएं!
ये भी पढ़ें: क्या है Woke Mind Virus? एलन मस्क के बेटे को बना दिया बेटी!
ये भी पढ़ें: बेहद जिद्दी पौधा, धरती ही नहीं मंगल पर भी कर सकता है सर्वाइव!
संबंधित खबरें
ब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
15 mins agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
24 mins agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
7 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
9 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
11 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
23 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines