---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

कौन था भारतीय मूल का युवक अश्विन मंगुकिया? जिसकी रूस-यूक्रेन युद्ध में गई जान

Indian Hemil Mangukiya killed in russian ukraine war: सूरत के 21 वर्षीय युवक हेमिल अश्विनभाई मंगुकिया की यूक्रेन हमले में मौत हुई है। रूस सीमा पर यूक्रेन के ड्रोन हमले में अश्विन की मौत हुई। वह दिसंबर 2023 में हेल्पर के तौर पर रूस नौकरी करने गया था। आरोप है कि उसे धोखे से वहां सेना के जंगी पोस्ट पर भेज दिया गया।

---विज्ञापन---

Indian Hemil Mangukiya killed in russia ukraine war: रूस में भारतीय मूल के 21 वर्षीय युवक हेमिल अश्विनभाई मंगुकिया की मौत का मामला सामने आया है। यूक्रेन के मिसाइल हमले में युवक की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार अश्विन गुजरात के सूरत का रहने वाला था। चौंकाने वाली बात यह है कि वह हेल्पर के तौर पर रूस में काम करने गया था। परिजनों का आरोप है कि उसे धोखे से सेना में शामिल कर लिया गया। उसे फायरिंग की ट्रेनिंग दी जा रही थी, इस दौरान यूक्रेन ने मिसाइल हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

---विज्ञापन---

धोखे से भेजा गया पोस्ट पर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पूरा मामला 21 फरवरी का है। रूस में अश्विन के साथ काम कर रहे कर्नाटक के कलबुर्गी के 23 वर्षीय समीर अहमद ने यह खुलासा किया है। समीर ने कहा कि अश्विन और उस समेत अन्य लोगों को रूस में सेना में हेल्पर की रूप में नौकरी पर रखा गया था। लेकिन उन्हें सेना में लड़ाकू पोस्ट पर भेज दिया गया। जहां एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अश्विन की मौत हो गई।

विदेश मंत्रालय एक्टिव

बता दें बीते दिनों विदेश मंत्रालय ने यह माना था कि रूस में युवकों को नौकरी का झांसा देकर सेना में काम लिया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत से ऐसे 60 लोगों को हेल्पर की नौकरी देकर रूस लेकर जाया गया। जहां उन्हें जंगी पोस्ट पर काम पर लगाया गया है। इसी को लेकर बीते दिनों भारत सरकार ने रूसी सेना अधिकारियों से बात की थी। ऐसे युवकों को वापस भारत लाने पर काम हो रहा है।

---विज्ञापन---

20 फरवरी को आखिरी बार परिजनों से बात

जानकारी के अनुसार रूस की सीमा के पास डोनेट्स्क इलाके में अश्विन की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन ने ड्रोन से रूस सीमा के पास हमला किया था, जिसमें अश्विन  समेत कुछ अन्य लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि दिसंबर 2023 में वह रूस गया था। वहां उसे हेल्पर की नौकरी ऑफर की गई थी। बताया जा रहा है कि 20 फरवरी को आखिरी बार अश्विन की अपने परिजनों से बात हुई थी।

ये भी पढ़ें: दुबई जाने के लिए मिलते हैं कितने तरह के वीजा? क्या होता है UAE का गोल्डन वीजा?

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 25, 2024 11:25 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola