क्या रूस-यूक्रेन के बीच जंग होगी खत्म? ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात में निकला ये नतीजा

Donald Trump Volodymyr Zelenskyy Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की व्हाइट हाउस में मुलाकात पर सभी की नजरें टिकी थीं। इस मीटिंग पर यूक्रेन की सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चचा्र हुई। ट्रंप ने पुतिन संग बातचीत करने की भी मंशा जताई है।

trump zelensky meeting output

डोनाल्ड ट्रंप 3 साल से चल रहा युद्ध रुकवाना चाहते हैं.

Donald Trump Volodymyr Zelenskyy Meeting: क्या लंबे समय से चली आ रही रूस-यूक्रेन के बीच जंग खत्म होगी? ये सवाल दुनियाभर के नेताओं और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात पर दुनियाभर की नजरें रहीं। हालांकि इस बार युद्धविराम पर चर्चा करने के लिए जेलेंस्की अकेले नहीं थे, उनके साथ यूरोपीय नेता भी व्हाइट हाउस पहुंचे। जहां रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव पर चर्चा हुई, तो क्या इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच जंग खत्म होने जा रही है? आइए इस सवाल का जवाब जानते हैं।

विज्ञापन

क्या रूस-यूक्रेन के बीच जंग होगी खत्म?

डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत में कहा- मैं राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक मीटिंग करूंगा। हम बहुत से लोगों को मरने से बचाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा- अलास्का समिट के दौरान मुझे यह एहसास हुआ कि शांति हमारे ही हाथ में है, भले ही ये मुश्किल हो। हमारे बीच एक महत्वपूर्ण कदम के बारे में बात हुई है। पुतिन इस बात पर सहमत हुए हैं कि रूस-यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी देगा।

विज्ञापन

ट्रंप ने पुतिन से फोन पर बातचीत करने के लिए भी कहा है। उम्मीद है की जा रही है कि 22 अगस्त को ट्रंप-जेलेंस्की और पुतिन की त्रिपक्षीय मुलाकात हो सकती है, जिसमें सुरक्षा गारंटी, बॉर्डर पर तनाव, वर्तमान संपर्क रेखा, युद्ध क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए संभावित भू-क्षेत्रों के आदान-प्रदान पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

पुतिन संग त्रिपक्षीय मुलाकात पर टिके नतीजे

कुल मिलाकर ट्रंप-जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं की मुलाकात में युद्धविराम पर चर्चा हुई। जिसके सकारात्मक नतीजे पुतिन संग मुलाकात पर टिके हैं। उम्मीद की जा रही है कि पुतिन यूक्रेन संग तनाव करने पर सकारात्मक कदम उठाएंगे। हालांकि ट्रंप ने कहा है कि यह अंततः एक ऐसा निर्णय है जो सिर्फ राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूक्रेन के लोग ही ले सकते हैं। सबके अंत में एक शांति समझौता संभव है और यह निकट भविष्य में हो जल्द ही हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ