Russia Ukraine War: यूक्रेन के कीव से निकलते ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग को लेकर बड़ा बयान दिया। बाइडेन ने कहा कि रूस कभी भी ये युद्ध नहीं जीत पाएगा। बाइडेन ने पोलैंड के वारसॉ में ये बातें कही।
बाइडेन ने कहा कि एक साम्राज्य के पुनर्निर्माण पर तुला हुआ एक तानाशाह कभी भी स्वतंत्रता के प्रति लोगों के प्यार को मिटा नहीं पाएगा। क्रूरता कभी भी आज़ादी की इच्छा को कम नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि रूसी सेना की क्रूरता के कारण पिछला साल असाधारण रहा है। रूस ने मानवता के खिलाफ बिना किसी शर्म के लगातार अपराध कर रहा है।
और पढ़िए –Pak University Exam Sparks Row: इस्लामाबाद यूनिवर्सिटी ने परीक्षा में पूछा अश्लील सवाल, मच गया बवाल
बाइडेन बोले- रेप को हथियार के तौर पर किया इस्तेमाल
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के सैनिकों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने युद्ध के मैदान में रेप जैसे घिनौने अपराध को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया है। साथ ही यूक्रेन के भविष्य को छीनने की कोशिश में यूक्रेनी बच्चों को चुरा लिया है।
बाइडेन ने यह भी कहा कि रूस यूक्रेन के लोगों पर जो अत्याचार कर रहा है, उससे कोई भी अपनी आंखें नहीं फेर सकता। बाइडेन ने कहा कि युद्ध के एक साल होने के पहले ही रूसी सैनिकों के हौंसले पस्त होने शुरू हो गए थे। यूक्रेन अभी भी पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।
और पढ़िए –कश्मीर में आतंक फैलाने वाला हिजबुल का टॉप कमांडर पाकिस्तान में मारा गया, ISI ने दे रखा था खास मिशन
वारसॉ के पिछले साल वाले भाषण को भी किया याद
वारसॉ में रॉयल कैसल में दिए गए अपने पिछले साल के भाषण को भी बाइडेन ने याद किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से अब तक का सबसे बड़ा युद्ध का मैदान बन गया है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले पूरी दुनिया को लग रहा था कि कीव की हार निश्चित है लेकिन मैं अभी कुछ घंटे पहले कीव से लौटा हूं और मैं कहता हूं कि कीव मजबूती के साथ खड़ा है।
बता दें कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक कीव पहुंचे थे और उन्होंने यहां यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी।
संबंधित खबरें
भारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 hr agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
2 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
3 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
13 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
19 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines