रूस के साइबेरियाई इलाके इरकुत्स्क में एक महिला रिसर्चर की मौत हो गई है. मौत की वजह एक तरह का इंफेक्शन बताया जा रहा है, जिसके बाद देश-विदेश में प्लेग वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है. रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला इरकुत्स्क के एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थीं. गंभीर निमोनिया के बाद उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उनके करीब आने वाले करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी और आइसोलेशन में रखा गया है. हालांकि, रूस की स्वास्थ्य एजेंसी ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि महिला की मौत प्लेग से हुई थी या इलाके में प्लेग जैसी बीमारी फैली हुई है.
इसे भी पढ़ें- जुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 वर्षीय रिसर्च कर्मचारी को गंभीर निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई. यह मामला इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि वह इरकुत्स्क के एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में काम करती थीं. एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि काम के दौरान प्लेग बैक्टीरिया वाले टेस्ट ट्यूब के टूटने की घटना हुई थी.
निगरानी में करीब 200 लोगों को क्यों रखा गया है?
इस खबर के बाद महिला के करीब आए सभी लोगों को मेडिकल निगरानी में रखा गया है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 200 लोगों को अस्पताल में आइसोलेशन या निगरानी में रखा गया. हालांकि, अब तक निगरानी में रखे गए लोगों में बीमारी के लक्षण पाए जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है.
न्यूमोनिक प्लेग है इंफेक्शन का नाम
इस इंफेक्शन का नाम न्यूमोनिक प्लेग बताया जा रहा है, जो प्लेग का खतरनाक रूप माना जाता है. यह इंसान के फेफड़ों पर सीधा अटैक करता है और यह हवा के जरिए फैलता है. इसलिए एक दूसरे से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है, लेकिन अगर सही वक्त पर ध्यान दे दिया जाए तो इस इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है.
क्या रूस में प्लेग फैल गया है?
फिलहाल इसकी इंफेक्शन की पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि, महिला की मौत के बाद करीब 200 लोगों की निगरानी की जा रही है, लेकिन रूस की स्वास्थ्य एजेंसी ने अभी प्लेग को इसकी वजह नहीं बताया है. फिलहाल, इसको लेकर रिसर्च की जा रही है, जिसके बाद ही खुलासा किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
संबंधित खबरें
'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
1 hr agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
2 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
4 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
4 hrs agoसीनेट चुनाव में हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत; नतीजों में पिछड़ी पार्टी
4 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
14 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines