Russia Mysterious Radio Signal: डिजिटल मीडिया के जमाने में भी कई लोग रेडियो सुनना पसंद करते हैं। रेडियो सिग्नल्स की खासियत है कि वो दूर-दराज के इलाकों में भी आसानी से पहुंच जाते हैं। हालांकि रूस में पिछले चार दशकों से एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल प्रसारित हो रहा है, जिसकी वजह आज भी कई लोगों के लिए सस्पेंस बनी हुई है।
एलियन से होती है सीधी बात?
इस रेडियो सिग्नल को लेकर कई अलग-अलग थ्योरियां सामने आईं हैं। कुछ लोगों के अनुसार ये सिग्नल्स खुफिया एजेंट्स के लिए होते हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि इस सिग्नल्स की मदद से रूसी वैज्ञानिक एलियन्स से बात करते हैं। मगर सच तो ये है कि कोई नहीं जानता वास्तव में ये सिग्नल कहां से आते हैं और इनका मकसद क्या है? इसे लेकर एक तीसरी थ्योरी भी है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
कोल्ड वॉर से है कनेक्शन?
तीसरी थ्योरी का कनेक्शन रूस और अमेरिका के बीच होने वाली कोल्ड वॉर से है। रिपोर्ट्स की मानें तो 1970 के दशक में इस सिग्नल से बीप और बजर बजने जैसी आवाजें आती थीं। हालांकि ये सिग्नल कौन-किसके पास भेज रहा था? ये कोई नहीं जानता है। कई जानकारों का कहना है कि कोल्ड वॉर के दौरान इसे शुरू किया गया था। इस रेडियो सिग्नल में पहले बीप की आवाज आई और फिर बजर बजने लगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 1990 के दशक में ये रेडियो सिग्नल रूसी सेना के पोवारोवो बेस से प्रसारित हो रहा था। मगर 2010 में ये पूरी तरह से शांत हो गया।
एक्सपर्ट्स ने किया दौरा
2010 में इस सिग्नल की लोकेशन बदल गई, जिसे ट्रैक करना लगभग नामुमकिन हो गया। साल 2000 के दशक में जब कुछ एक्सपर्ट्स ने पोवारोवो साइट का दौरा किया तो वहां एक गार्ड डॉग के अलावा कुछ नहीं मिला। वहां एक एंट्री बुक भी रखी थी, जिसे देखकर पता चला कि 90 मिनट पहले ही इस जगह को खाली कर दिया गया था। ये रेडियो सिग्नल आज भी रूस के लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है। कई लोगों ने इसका सच जानने की कोशिश की।
रूसी सेना का रहस्य?
एक्सपर्ट डेविड स्टपल्स का कहना है कि ये सिग्नल रूसी सरकार की तरफ से भेजे जा रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर सचमुच रूसी सरकार ये सिग्नल भेजती है, तो जाहिर है कि वो शांतिपूर्ण चीजों के लिए नहीं होगा। मुमकिन है कि युद्ध के दौरान इन सिग्नल्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बेहद अनोखा है ये रेगिस्तान, रेत से ज्यादा है पानी; चौंका देगी इस ‘चमत्कार’ की कहानी
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
7 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
8 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
8 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
9 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
13 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
14 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
15 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
15 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
16 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines