बेहद अनोखा है ये रेगिस्तान, रेत से ज्यादा है पानी; चौंका देगी इस 'चमत्कार' की कहानी

Lençóis Maranhenses National Park: पीली रेत के टीलों से भरा रेगिस्तान तो आपने कई बार देखा होगा। मगर क्या आप दुनिया के अनोखे रेगिस्तान के बारे में जानते हैं? सफेद रेतों से ढका ये खूबसूरत रेगिस्तान वास्तव में एक नेशनल पार्क है।

Lençóis Maranhenses National Park

Brazil Lencois Maranhenses National Park: रेगिस्तान का नाम आते ही अक्सर दिमाग में एक तस्वीर बन जारी है। दूर-दूर तक फैली रेत, चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी को रेगिस्तान की पहचान माना जाता है। वहीं रेगिस्तान में कहीं पानी नहीं मिलता, ये लाइन भी हम बचपन से सुनते आए हैं। मगर क्या आपने कभी कोई ऐसा रेगिस्तान देखा है, जहां रेत से ज्यादा पानी है। इस रेगिस्तान की खूबसूरती देखते ही बनती है। हम बात कर रहे हैं ब्राजील के लेंसोएस मैरनयेंसेस नेशनल पार्क की।

विज्ञापन

बारिश वाला रेगिस्तान

ब्राजील के उत्तर पूर्व में स्थित मैरनयेंसेस राज्य में ये खूबसूरत नेशनल पार्क मौजूद है। बेशक ये पार्क दिखने में बिल्कुल किसी रेगिस्तान की तरह दिखता है। मगर वास्तव में ये रेगिस्तान के पैमानों पर खरा नहीं उतरता है। आमतौर पर रेगिस्तान में 250 मिलीमीटर से कम बारिश होती है। मगर लेंसोएस मैरनयेंसेस नेशनल पार्क में हर साल 1200 मिलीमीटर से ज्यादा बरसात होती है। वहीं जनवरी से लेकर मई के महीने में 700 मिलीमीटर बारिश देखने को मिलती है। जाहिर है इस हिसाब से इस जगह को रेगिस्तान नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GringoGuide (@gringoguide)

झील की गहराई

हालांकि लेंसोएस मैरनयेंसेस नेशनल पार्क में मौजूद सफेद रेत के ऊंचे-ऊंचे टीले अक्सर लोगों को रेगिस्तान की याद दिलाते हैं। नॉर्मल रेगिस्तान में जहां ढूंढने पर भी पानी नहीं मिलता है। तो लेंसोएस मैरनयेंसेस नेशनल पार्क में रेत के टीलों के बीच पानी की झीलें देखने को मिलती है। इन झीलों में बिल्कुल साफ और ताजा पानी है। ये झीलें 3 मीटर तक गहरी होती हैं। साथ ही बरसात के मौसम में इनकी गहराई बढ़ जाती है।

विज्ञापन

क्यों जमा होता है पानी?

रेत में पानी डालने से अक्सर पानी सूख जाता है और गायब हो जाता है। मगर लेंसोएस मैरनयेंसेस नेशनल पार्क में ऐसा नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस जगह के नीचे एक मजबूत चट्टान है। जिससे पानी रेत से फिसलकर नीचे जमा हो जाता है और चट्टान की वजह से पानी बाहर निकलने की बजाए रेत के टीलों के बीच में जमा हो जाता है।

विज्ञापन

फिल्मों की शूटिंग के लिए पहली पसंद

लेंसोएस मैरनयेंसेस नेशनल पार्क को कई मशहूर फिल्मों में भी दर्शाया गया है। कई फिल्मों की शूटिंग इस जगह पर हुई है। इस लिस्ट में एवेंजर्सः द इन्फिनिटी वॉर (Avengers: The infinity War) और एवेंजर्सः एंडगेम (Avengers: The Endgame) का नाम भी शामिल है। मार्वेल और डिज्नी की फिल्मों में कई बार लेंसोएस मैरनयेंसेस नेशनल पार्क के दृश्य दिखाए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ