मॉस्को आतंकी हमले में 150 लोगों के मरने की पुष्टि, पुतिन बोले-दोषियों को चुन-चुन कर मारेंगे

Russia Moscow Terror Attack : रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस के मॉस्को से आतंकी हमले की खबर सामने आई है। इस हमले में रूस के 150 लोगों की जान चली गई है। इसे लेकर राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

President Vladimir Putin

मॉस्को आतंकी हमले को लेकर पुतिन ने दिया बड़ा बयान।

Russia Moscow Terror Attack : रूस की राजधानी मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में अबतक 150 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं। इस मामले में रूसी पुलिस ने अबतक 11 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें से 4 लोगों का आतंकी हमले से सीधा कनेक्शन है। इसे लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि दोषियों को चुन-चुन कर मारेंगे।

विज्ञापन

आतंकी हमले पर क्या बोले पुतिन

विज्ञापन

मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देशवासियों से कहा कि मैं आज आपसे उस खूनी और बर्बर आतंकवादी हमले के संबंध में बात करने आया हूं, जिसके शिकार कई निर्दोष लोग हुए हैं। इसे लेकर मैं 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित करता हूं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। हमले में शामिल सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

विज्ञापन

आतंकियों की कोई राष्ट्रीयता नहीं है : पुतिन

विज्ञापन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हमलावरों ने भागने की कोशिश की, वे यूक्रेन की सीमा की ओर भाग रहे थए। जांच अधिकारी पहचान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। ये अपराधी विशेष रूप से हमारे लोगों को मारने के लिए आए थे। हम आशा करते हैं कि हमारे दर्द को साझा करने वाले अन्य देश हमारे साथ सहयोग करेंगे। इन आतंकवादियों की कोई राष्ट्रीयता नहीं है।

विज्ञापन

इस्लामिक स्टेट समूह ने ली जिम्मेदारी

इस्लामिक स्टेट समूह ने मॉस्को आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। इसे लेकर उन्होंने बयान भी जारी किया है। वहीं, रूसी नेताओं और जांच एजेंसियों का कहना है कि इस हमले का कनेक्शन कहीं न कहीं यूक्रेन से जुड़ा हुआ है। इस घटना को अंजान देने के बाद हमलावरों की प्लानिंग बॉर्डर पार करके यूक्रेन जाने की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

हमलावरों ने कॉन्सर्ट हॉल के अंदर की थी गोलीबारी

आपको बता दें कि मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में गुरुवार को हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए थे। इस दौरान कुछ बंदूकधारियों ने अचानक से गोलीबारी कर दी, जिससे पूरा हॉल गोलियों की आवाज से गूंज उठा। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गोलीबारी के बाद धमाके भी हुए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ