Lok Sabha Election 2024 : कौन हैं पद्मा राव गौड़? जो केंद्रीय मंत्री को देंगे चुनौती

Who Is Padma Rao Goud : देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। अब राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से एक्टिव हो गई हैं। इस बीच केसीआर की पार्टी बीआरएस ने सिकंदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ विधायक को चुनावी मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं कि कौन हैं पद्मा राव गौड़?

Kishan Reddy Padma Rao Gaur

कौन हैं पद्मा राव गौड़

Who Is Padma Rao Goud : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। अब पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं। इस बार भाजपा का विशेष फोकस दक्षिणी राज्यों पर है। क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा की तरह ही अपने विधायक को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बना रही हैं। इसी क्रम में भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ विधायक को चुनावी मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं कि कौन हैं पद्मा राव गौड़?

विज्ञापन

कौन हैं पद्मा राव गौड़

विज्ञापन

पद्मा गौड़ केसीआर की पार्टी बीआरएस के नेता हैं। इस वक्त वे तेलंगाना की सिकंदराबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में पद्मा गौड़ ने कांग्रेस के उम्मीदवार एडम संतोष कुमार को हराया था। वे केसीआर की सरकार में साल 2014 से 2018 तक मंत्री भी थे। उनका जन्म 7 अप्रैल 1954 को सिकंदराबाद में हुआ था।

विज्ञापन

एक बार विधानसभा चुनाव भी हार चुके हैं पद्मा गौड़

विज्ञापन

पद्मा गौड़ 1984 और 2001 में हैदराबाद नगर निगम के पार्षद थे। वे 2001 में बीआरएस में शामिल हुए थे। उन्होंने 2004 के विधानसभा चुनाव में सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। इसके बाद 2009 में पद्मा गौड़ सनथनगर सीट से चुनाव हार गए थे। 2014 में वे सिकंदराबाद से फिर विधायक बने। वे दिसंबर 2018 में तेलंगाना विधानसभा के उपाध्यक्ष थे।

विज्ञापन

सिकंदराबाद सीट पर किसके बीच हुआ मुकाबला

बीआरएस ने पद्मा राव गौड़ को सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया। भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को टिकट दिया है। 2019 लोकसभा चुनाव में जी. किशन रेड्डी ने बीआरएस के उम्मीदवार तलसानी साई किरण यादव को हराया था। इस बार केसीआर ने पद्मा गौड़ को टिकट देकर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की चुनौती बढ़ा दी है। वहीं, कांग्रेस ने सिकंदराबाद से डी नागेंद्र को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ