एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी प्रतिबंधों का विरोध किया, कहा कि ये ब्रिक्स के विकास में बाधा डालते हैं और भेदभावपूर्ण हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रतिबंधों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले पुतिन ने बताया कि रूस और चीन भेदभावपूर्ण प्रतिबंधों के खिलाफ एक जैसा व्यवहार रखते हैं और यह सब ब्रिक्स सदस्यों और दुनिया के सामाजिक-इकोनॉमी ग्रोथ में रुकावट डालते हैं ।
चीन रूस का अच्छा साझेदार
एससीओ शिखर सम्मेलन से पहले पुतिन ने इस बात पर जोर देकर कहा कि रूस और चीन के रिलेशन महान स्तर पर पहुंच गए हैं। पुतिन ने बताया कि व्यापार में अब तक चीन रूस का अग्रणी साझेदार है, जबकि पिछले साल रूस, चीन के विदेशी व्यापार साझेदारों में 5वें नंबर पर था। उन्होंने आगे बताया कि रूस और चीन के बीच लेन-देन लगभग पूरी तरह से रूबल और युआन में होता है।
चीन तेल और गैस का सबसे बड़ा इंपोर्टर
पुतिन ने इब बात को भी दोहराया कि चीन तेल और गैस का सबसे बड़ा इंपोर्टर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों ही आपस में बात करके बाइलेटरल ट्रेड में आने वाली बाधाओं को कम करने करेंगे। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि शिखर सम्मेलन हर खतरों का जवाब देने के लिए एससीओ की क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ सही व्यवस्था को आकार देने में मदद करेगा।
ब्रिक्स के बारे क्या बोले पुतिन
ब्रिक्स के बारे में पुतिन ने कहा कि रूस और चीन जरूरी प्रोजेक्ट्स पर एक्स्ट्रा ध्यान दिया जा रहा है ताकि रिसोर्स ज्यादा से ज्यादा हो पाए। रूस के राष्ट्रपति पुतिन 31 अगस्त और 1 सितम्बर को तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वहीं, जापान की यात्रा खत्म करने के बाद पीएम मोदी तियानजिन में चीन- एससीओ शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी 2 जरूरी बैठक करेंगे। पहली मुलाकात प्रधानमंत्री शी जिनपिंग के साथ और दूसरी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ होगी।
ये भी पढ़ें- कौन है इंसानों की तरह बात करने वाली ‘Xiao’? SCO समिट में मीडिया से कर रही बात
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
2 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
3 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
6 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
8 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
11 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
18 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines