Rishi Sunak: ऋषि सुनक ने लंदन में पत्नी के साथ की गौ पूजा, पत्नी अक्षता मूर्ति भी साथ दिखीं

Rishi Sunak performs Gau pooja

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में से एक ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ लंदन में गौ पूजा करते नजर आए। सुनक दंपत्ती के पूजा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो को देखने के बाद ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों की सुनक दंपत्ती की प्रशंसा की है।

विज्ञापन

वीडियो में सुनक दंपत्ती को गाय की पूजा करते और आरती करते देखा जा सकता है। बता दें कि इससे पहले जन्माष्टमी के मौके पर भक्तिवेदांत मनोर मंदिर में पूजा करते ऋषि सुनक की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पिछले साल सुनक ने दिवाली मनाकर जीता था भारतीयों का दिल

इससे पहले भी ऋषि सुनक भारतीय परंपराओं का पालन करते दिखे हैं। उन्होंने पिछले साल परिवार के साथ लंदन में दिवाली मनाई थी। उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ अपने आधिकारिक आवास पर दीये जलाए थे।

भारतीय प्रवासी ब्रिटेन में सबसे बड़े जातीय अल्पसंख्यकों में से एक है, जिनकी संख्या करीब 1.5 मिलियन है, जो कुल आबादी का लगभग 2.5 प्रतिशत है। एक अनुमान के मुताबिक, 2.5 प्रतिशत आबादी जीडीपी में लगभग 6 प्रतिशत का योगदान करते हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/MarkG19828/status/1562173097985310720?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1562173097985310720%7Ctwgr%5E2d55984b8b772a6d85667b761af074e8b71db59b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatoday.in%2Fworld%2Fstory%2Frishi-sunak-performs-gau-pooja-london-video-praise-indians-1992708-2022-08-26

विज्ञापन

2022 के लिए ग्रांट थॉर्नटन वार्षिक ट्रैकर ने संकेत दिया कि भारतीय कंपनियों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 805 से बढ़कर 900 हो गई है, इस प्रकार राजस्व 54.4 बिलियन पाउंड हो गया है, जो 2021 में £ 50.8 बिलियन से अधिक है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ