FIFA WC: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मोरक्को (Morocco) से मिली करारी हार के बाद बेल्जियम ( Belgium) की राजधानी ब्रसेल्स (Brussels) में अचानक दंगे भड़क गए। फुटबॉल प्रेमियों ने सड़कों पर कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। उधर, बेल्जियम को हराने के बाद मोरक्को में फुटबॉल प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया।
मोरक्को से 2-0 की हार के बाद बेल्जियम फुटबॉल टीम की फीफा विश्व कप 2022 के नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करने की संभावना काफी कम हो गई है। मोरक्को से हार का मतलब है कि बेल्जियम को अपने अंतिम ग्रुप में क्रोएशिया को हराना होगा।
और पढ़िए – अमेरिका के मॉन्टगोमरी काउंटी में बिजली के तारों से टकराया विमान, बिजली गुल; 90 हजार घर प्रभावित
एक दर्जन उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
दंगे के बाद पुलिस ने लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही ब्रसेल्स और उत्तरी शहर एंटवर्प में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ी। डच बंदरगाह शहर रॉटरडैम में दो पुलिस अधिकारी घायल भी हो गए।
ब्रसेल्स के मेयर फिलिप क्लोज़ ने लोगों से तोड़फोड़ से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सड़कों पर व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आंतरिक मंत्री एनेलिस वर्लिंडन ने अपने बयान में कहा, “यह देखकर दुख होता है कि कैसे कुछ लोग स्थिति का दुरुपयोग कर आपा खो देते हैं।”
वर्ल्ड नंबर 2 बेल्जियम को मोरक्को ने रौंदा
रविवार को चौंकाने वाले मुकाबले में वर्ल्ड रैंकिंग 22 मोरक्को ने नंबर 2 टीम बेल्जियम को 2-0 से रौंद डाला। मोरक्को के फुटबॉलर अब्देलहामिद साबिरी और जकारिया अबुखलाल ने रविवार को बड़ा धमाका करते हुए बेल्जियम को करारी शिकस्त थमा दी। अल थुमामा स्टेडियम, कतर में एफ ग्रुप के मैच में गोल कर दोनों फुटबॉलर्स ने दुनियाभर के प्रशंसकों को दंग कर दिया।
बता दें कि इससे पहले भी फीफा वर्ल्ड कप में उलटफेर देखने को मिल चुके हैं। पहले सऊदी अरब अर्जेंटीना को शिकस्त दे चुकी है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines