US Plane Crash: अमेरिका के मॉन्टगोमरी काउंटी में बिजली के तारों से टकराया विमान, बिजली गुल; 90 हजार घर प्रभावित

Plane crashes

US Plane Crash: अमेरिका के मोंटगोमरी काउंटी में बिजली की लाइनों से एक विमान टकरा गया जिससे बिजली गुल हो गई। बिजली कटौती से करीब 90 हजार घर प्रभावित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार की रात संयुक्त राज्य अमेरिका के मैरीलैंड में मॉन्टगोमरी काउंटी की बिजली लाइनों से टकराकर एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

पूरे मॉन्टगोमरी काउंटी में 90,000 से अधिक घरों और व्यवसायों पर बिजली कट-ऑफ का प्रभाव पड़ा है, जो आउटेज का सामना कर रहे काउंटी के एक-चौथाई के बराबर है। कहा जा रहा है कि बारिश के मौसम के कारण एक व्यावसायिक क्षेत्र के पास दुर्घटना हुई, हालांकि कारणों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

मोंटगोमरी काउंटी पुलिस विभाग ने ट्विटर पर लिखा और लिखा कि एक छोटा विमान रोथबरी डॉ एंड गोशेन रोड के क्षेत्र में बिजली लाइनों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे काउंटी के कुछ हिस्सों में बिजली चली गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ