New Research About Relationship: इवोल्यूशनरी बिहेवियरल साइंसेज में प्रकाशित एक नई शोध रिपोर्ट ने उस पुरानी धारणा को चुनौती दी है, जिसमें माना जाता था कि पुरुष अपने प्रेम संबंधों में साथी पर ज्यादा खर्च करते हैं। इस अध्ययन के मुताबिक, पुरुष और महिलाएं दोनों ही अपने लव अफेयर के मुकाबले अपने लंबे रिश्ते के लिए ज्यादा खर्च करते हैं। यह शोध कोलोराडो विश्वविद्यालय की ग्रेजुएट स्टूडेंट ओलिविया जेम्स और हैमिल्टन कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर कीला विलियम्स के नेतृत्व में किया गया।
क्या है ये शोध?
शोध के पहले चरण में, 139 प्रतिभागियों को शामिल किया गया, जो कमिटेड और कैजुअल रिश्ते थे। प्रतिभागियों ने अनुमान लगाया कि वे इन स्थितियों में उपहार पर कितना खर्च करेंगे। इस अध्ययन में शामिल लोगों ने अपने कमिटेड रिश्तों को बनाए रखने के लिए अधिक खर्च की बात की। रिसर्च के पहले चरण में पाया कि लंबे रिश्तों के लिए लोगो ने ज्यादा खर्च किया।
ये भी पढ़ें: सऊदी अरब ने इस साल 100 से ज्यादा विदेशियों को क्यों दी मौत की सजा?
दूसरे चरण में, 233 प्रतिभागियों ने अपने रिश्तों के इतिहास को याद किया और बताया कि उन्होंने इन रिश्तों पर कितना खर्च किया। परिणामों ने यह दिखाया कि गिफ्ट देने में किसी भी तरह का बड़ा आर्थिक अंतर नहीं था। साइपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जेम्स और विलियम्स का कहना है कि यह अध्ययन उपहार देने से जुड़ी उस पारंपरिक सोच को गलत साबित करता है, जिसमें माना जाता है कि पुरुष प्रेम संबंधों में ज्यादा खर्च करते हैं। इस अध्ययन से ये साबित होता है कि लोग किसी दूसरे के साथ रिश्ते में हैं फिर भी अपनी शादीशुदा जिंदगी को मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं।
रिसर्च का कैसे आया आइडिया?
इस अध्ययन का आधार ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले फेयरी रेन नामक पक्षी का व्यवहार था। यह पक्षी, जब घोंसले के बाहर दूसरी मादा का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश करता है, तो उसे फूल की पंखुड़ी गिफ्ट करता है। हालांकि, अपनी स्थायी साथी के साथ वह ऐसा नहीं करता। इसके बाद ही शोधकर्ताओं को इंसानों पर इस तरह का शोध करने के लिए प्रेरणा मिली।
ये भी पढ़ें: इस मशहूर डांसर की हुई मौत, 5वीं मंजिल से गिर गए थे रूस के बैले स्टार Vladimir Shklyarov
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
9 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
11 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
13 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
14 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
15 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines