इस मशहूर डांसर की हुई मौत, 5वीं मंजिल से गिर गए थे रूस के बैले स्टार Vladimir Shklyarov

Vladimir Shklyarov रीढ़ की किसी जटिल बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद ही उनकी सर्जरी होनी थी।

Vladimir Shklyarov, Vladimir Shklyarov dies, Vladimir Shklyarov dies falling, Vladimir Shklyarov dies fall building, Russia, ballet star

vladimir shklyarov

विज्ञापन

Vladimir Shklyarov dies falling from building: रूसी बैले स्टार व्लादिमीर शकल्यारोव की इमारत से गिरने से मौत हो गई है। रूसी अधिकारियों ने इस मामले को एक हादसा बताया है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

बता दें रूसी बैले स्टार व्लादिमीर शकल्यारोव विश्व प्रसिद्ध डांसर थे। बताया जा रहा है कि वह एक इमारत की पांचवीं मंजिल से गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मरिंस्की थिएटर के थे बेस्ट डांसर

इससे पहले वह उस समय मीडिया में काफी चर्चा में रहे थे जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा की थी। सोमवार को सेंट पीटर्सबर्ग में स्थित मरिंस्की थिएटर, जहां शक्लियारोव सर्वोच्च रैंक वाले डांसरों में से एक थे ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। थिएटर अधिकारियों ने कहा कि यह पूरी मरिंस्की थिएटर टीम के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

विज्ञापन

रीढ़ की किसी जटिल बीमारी से जूझ रहे थे, दो दिन बाद थी सर्जरी

रूसी पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में फिलहाल अभी तक ये पूरी घटना हादसा लग रही है। मामले की जांच के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। बता दें व्लादिमीर शकल्यारोव रीढ़ की किसी जटिल बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद ही उनकी सर्जरी होनी थी। बीमारी के चलते उनके काफी दर्द रहता था और वह इसके लिए दर्द की हैवी डोज लेते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ