पत्नियों से ज्यादा अपनी प्रेमिकाओं पर खर्च करते हैं बेवफा मर्द? क्या कहती है रिसर्च

New Research About Relationship: शादी के बाद पति अपनी पत्नी पर अपनी प्रेमिका के मुकाबले कम खर्च करता है। इसको लेकर एक शोध सामने आया है, जिसमें तीन लोगों के रिश्ते में किस पर ज्यादा खर्च किया जाता है उसका निष्कर्ष निकाला गया है।

New Research About Relationship:

Photo Credit-Meta Ai

विज्ञापन

New Research About Relationship: इवोल्यूशनरी बिहेवियरल साइंसेज में प्रकाशित एक नई शोध रिपोर्ट ने उस पुरानी धारणा को चुनौती दी है, जिसमें माना जाता था कि पुरुष अपने प्रेम संबंधों में साथी पर ज्यादा खर्च करते हैं। इस अध्ययन के मुताबिक, पुरुष और महिलाएं दोनों ही अपने लव अफेयर के मुकाबले अपने लंबे रिश्ते के लिए ज्यादा खर्च करते हैं। यह शोध कोलोराडो विश्वविद्यालय की ग्रेजुएट स्टूडेंट ओलिविया जेम्स और हैमिल्टन कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर कीला विलियम्स के नेतृत्व में किया गया।

क्या है ये शोध?

शोध के पहले चरण में, 139 प्रतिभागियों को शामिल किया गया, जो कमिटेड और कैजुअल रिश्ते थे। प्रतिभागियों ने अनुमान लगाया कि वे इन स्थितियों में उपहार पर कितना खर्च करेंगे। इस अध्ययन में शामिल लोगों ने अपने कमिटेड रिश्तों को बनाए रखने के लिए अधिक खर्च की बात की। रिसर्च के पहले चरण में पाया कि लंबे रिश्तों के लिए लोगो ने ज्यादा खर्च किया।

Advertisment

दूसरे चरण में, 233 प्रतिभागियों ने अपने रिश्तों के इतिहास को याद किया और बताया कि उन्होंने इन रिश्तों पर कितना खर्च किया। परिणामों ने यह दिखाया कि गिफ्ट देने में किसी भी तरह का बड़ा आर्थिक अंतर नहीं था। साइपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, जेम्स और विलियम्स का कहना है कि यह अध्ययन उपहार देने से जुड़ी उस पारंपरिक सोच को गलत साबित करता है, जिसमें माना जाता है कि पुरुष प्रेम संबंधों में ज्यादा खर्च करते हैं। इस अध्ययन से ये साबित होता है कि लोग किसी दूसरे के साथ रिश्ते में हैं फिर भी अपनी शादीशुदा जिंदगी को मजबूत करने पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

रिसर्च का कैसे आया आइडिया?

इस अध्ययन का आधार ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले फेयरी रेन नामक पक्षी का व्यवहार था। यह पक्षी, जब घोंसले के बाहर दूसरी मादा का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश करता है, तो उसे फूल की पंखुड़ी गिफ्ट करता है। हालांकि, अपनी स्थायी साथी के साथ वह ऐसा नहीं करता। इसके बाद ही शोधकर्ताओं को इंसानों पर इस तरह का शोध करने के लिए प्रेरणा मिली।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ