POK में जारी है बगावत! दूसरे दौर की बातचीत खत्म लेकिन अभी भी मुजफ्फराबाद बंद

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अमन अभी तक नहीं हो पाया है। पिछले 4 दिनों से चल रहे प्रदर्शन में अब तक 8 लोगों की मौत भी हो चुकी है। दो बार पद्रर्शनकारियों की सरकार से बातचीत हो चुकी है। इसके बावजूद अभी तक पीओके में हालात काबू में नहीं हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

POK में विरोध प्रदर्शन

POK में विरोध प्रदर्शन

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में अभी भी हालात सामान्य नहीं हैं। शुक्रवार को पाक सरकार और जम्मू कश्मीर संयुक्त आवामी एक्शन कमेटी के बीच दूसरे दौर की बातचीत हुई। इसमें कई मांगों को मानने का दावा भी किया गया लेकिन हालात अभी भी सामान्य नहीं हुई हैं। पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में अभी भी बाजार, दुकानें समेत सभी व्यवसाय बंद हैं। पीओके में 29 सितंबर से विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था। तब से लगातार प्रदर्शनकारियों ने दुकानें बंद रखीं, रैली निकाली और नारेबाजी कर रहे थे। चार दिनों के प्रदर्शन में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

‘हम किसी के खिलाफ नहीं’

जम्मू कश्मीर संयुक्त आवामी एक्शन कमेटी के नेता राजा शोएब ने कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। ये पाकिस्तान के उत्पीड़ित लोगों की भी मांगें हैं। हा कि एक समय आएगा जब पाकिस्तान के उत्पीड़ित लोग, पाकिस्तान के गरीब लोग कश्मीरी लोगों की तरह एक आवाज बनेंगे और ये भ्रष्ट लोग इन विधानसभाओं से चले जाएंगे। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सरकार के वार्ता दल और संयुक्त आवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के बीच मुजफ्फराबाद में दूसरे दौर की बातचीत हुई। इसके बाद सरकार ने मांगें मानने का दावा भी किया।

विज्ञापन

क्या बोले मंत्री?

दूसरे दौर की बातचीत के बाद संसदीय कार्य मंत्री तारिक फजल चौधरी ने कहा कि सरकार की समिति मुजफ्फराबाद में JAAC प्रतिनिधियों के साथ दूसरे दौर की बातचीत कर रही है। कहा कि हम कश्मीर के लोगों के अधिकारों का पूरा समर्थन करते हैं। उनकी ज्यादातर मांगें, जो जनहित में हैं, पहले ही मान ली गई हैं। शेष कुछ मांगों को पूरा करने के लिए संवैधानिक संशोधनों की आवश्यकता है और इस संबंध में बातचीत जारी है। कहा कि हमारा मानना ​​है कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। हमें उम्मीद है कि एक्शन कमेटी शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का समाधान करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ