POK में पाक सेना ने की गोलीबारी, कई दिनों से चल रहा है विरोध-प्रदर्शन

पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में लोगों की बगावत तेज होती जा रही है। लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को यह प्रदर्शन हिंसक हो गया। सेना में लोगों पर फायरिंग तक कर दी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

पीओके में भड़की हिंसा। (फाइल फोटो)

पीओके में भड़की हिंसा। (फाइल फोटो)

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन शनिवार को हिंसक हो गया। इस पर पाक सेना ने गोलीबारी कर आम लोगों को निशाना बनाया। पीओके के कोटली में नागरिक कई दिनों से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत सरकार ने पर्यटकों को कश्मीर में पीओके के नजदीक न जाने की सलाह दी है। पीओके के कोटली में पत्रकारों की एंट्री भी बैन कर दी गई है।

विज्ञापन

पीओके में क्यों हो रहा प्रदर्शन?

बता दें कि पीओके में लंबे समय से चिंगारी भड़क रही है। वहां महंगाई, रोजगार और संसाधनों का घोर अभाव है। इनकी मांग को लेकर लोग आए दिन धरने करते थे। लेकिन कोई समाधान न मिलता देख अब लोग उन्हीं मांगों को लेकर सड़कों पर उग्र रुप से उतर आए हैं। पीओके में ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पाक आर्मी ने कई बार पीओके के लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की लेकिन संसाधनों की कमी ने हमेशा प्रदर्शनों की आग दिखाई।

विज्ञापन

29 को लॉकडाउन

पीओके में विरोध प्रदर्शन पहली बार नहीं हो रहे है। बीते महीने पीओके के रावलकोट में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे थे। खासतौर से पाकिस्तान की आर्मी के खिलाफ गुस्सा दिखा था। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने असीम मुनीर पर डोनाल्ड ट्रंप की कठपुतली बनने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटों बाद कुछ बड़ा होने वाला है। अवामी एक्शन कमेटी का 38 पॉइंट का चार्टर ऑफ डिमांड क्या है। हाईकोर्ट में पिटीशन दायर करने वाले 3 शहरी कौन हैं। जनता ने 29 तारीख को पूरी तरह लॉकडाउन का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ