Queen Elizabeth II Funeral: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार शाम वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन का दौरा किया। यहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा है। राष्ट्रपति ने अपनी ओर से और भारत के लोगों की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) को कल अंतिम विदाई दी जाएगी।
अभी पढ़ें – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे ये देश
अभी पढ़ें – एक थी रानी! दोपहर बाद दी जाएगी क्वीन एलिज़ाबेथ II को अंतिम विदाई
महारानी एलिजाबेथ द्वितिय का कल वेस्टमिंस्टर एबे में अंतिम संस्कार (Queen Elizabeth II Funeral) किया जाएगा। दुनियाभर के कई बड़े नेता और यूरोपीय शाही परिवारों के सदस्य महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ब्रिटेन पहुंच रहे हैं। आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितिय के अंतिम विदाई देने के लिए लंदन पहुंची थी।
बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के करीब 2000 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। जिनमें कई देशों के राष्ट्र प्रमुख, राज परिवार के सदस्य, राजनेता, उद्योगपति और दूसरे क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। गौरतलब है कि 8 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को 96 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह करीब 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी के पद पर बनी रहीं। कड़ाके की ठंड के बावजूद महरानी के अंतिम दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
1 hr agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
3 hrs agoLIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुलाई NDA के नेताओं की बड़ी बैठक
4 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
4 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
5 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
13 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
16 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
18 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
20 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines