Queen Elizabeth II Funeral LIVE Updates: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितिय को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में अंतिम विदाई (Queen Elizabeth II Funeral) दी जाएगी। इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर के कई बड़े नेता और यूरोपीय शाही परिवारों के सदस्य ब्रिटेन पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के करीब 2000 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे। जिनमें कई देशों के राष्ट्र प्रमुख, राज परिवार के सदस्य, राजनेता, उद्योगपति और दूसरे क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल हैं।
अभी पढ़ें – महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में बन सकता है ये रिकार्ड, वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं
भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन व उनकी पत्नी जिल बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एडर्न और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी एलबेनिस भी शामिल होंगे। इसके अलावा तुर्की, इजरायल और तमाम कॉमनवेल्थ देशों के कई राष्ट्राध्यक्ष भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यहां जानें पल-पल की अपडेट
02:00 pm: इन 9 तस्वीरों में देखें रानी के अंतिम सफर से जुड़ी हर अहम जानकारी
Queen Elizabeth II
01:55 pm: अंतिम यात्रा के रास्ते में भारी भीड़
लंदन के अधिकारियों का कहना है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार के मार्ग के साथ-साथ सभी दर्शनीय स्थल भरे हुए हैं
10:00 am: रानी के अंतिम संस्कार से पहले किंग चार्ल्स ने मां की ‘आजीवन सेवा’ को याद किया
ब्रिटेन के राजा चार्ल्स III ने सोमवार सुबह लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार से पहले एक धन्यवाद संदेश में अपनी दिवंगत मां की “आजीवन सेवा” को याद किया।
08:00 am: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में किसे आमंत्रित किया गया है और किसे नहीं?
सोमवार को लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में सैकड़ों विदेशी राजघरानों और राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है। वेस्टमिंस्टर एब्बे में करीब 2,000 लोगों के लिए जगह है। बीबीसी और स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 500 राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों के साथ उनके सहयोगियों के आने की उम्मीद है। इसके अलावा छह दशकों बाद होने वाले ब्रिटेन के पहले राजकीय अंतिम संस्कार में रानी के परिवार के सदस्य, दरबारी, सार्वजनिक हस्तियां और यूके के राजनेता शामिल होंगे।
06:55 am: पति प्रिंस फिलिप के समीप दफनाया जाएगा
महारानी एलिजाबेथ को पूरे राजकीय सम्मान के साथ विंडसर कैसल के मैदान में उनके पति प्रिंस फिलिप के समीप ही दफनाया जाएगा।
06:19 am: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहुंचे ब्रिटेन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के शोक में ब्रिटेन पहुंचे। उन्होंने ब्रिटेन के नए सम्राट चार्ल्स III के साथ मुलाकात की।
06:10 am: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लंदन में मौजूद
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन का दौरा किया, जहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव देह मौजूद है। राष्ट्रपति ने अपनी और भारत के लोगों की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अभी पढ़ें – ताइवान में 24 घंटे में तीन बड़े भूकंप, इन वीडियो में देखें तबाही का मंजर
आपको बता दें कि 8 सितंबर को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को 96 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह करीब 70 साल तक ब्रिटेन की महारानी के पद पर बनी रहीं। कड़ाके की ठंड के बावजूद महरानी के अंतिम दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दो हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हुए रेल हादसे में 46 यात्रियों की मौत
6 mins agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
38 mins agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
2 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
4 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoLIVE: आज प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने जामिया नहीं जाएंगे राहुल गांधी
8 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
8 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
17 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines