Queen Elizabeth II: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) को दफनाए जाने के बाद ब्रिटेन में सफाई का महाअभियान शुरू किया गया है। अमेरिकी सरकार के मुताबिक अपनी महारानी के अंतिम दर्शन के लिए कुल करीब 2.50 लाख लोग सड़कों पर आए थे। इसके अलावा मंगलवार को ब्रिटेन में झंड़ा वापस ऊपर कर दिया गया है। महारानी की मौत के बाद उसे आधा झुकाया गया था। हालांकि अभी शाही परिवार अगले एक हफ्ते तक शोक में रहेगा।
अभी पढ़ें – जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता
हर आंख थी नम
इससे पहले सोमवार देर रात महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में दफना दिया गया था। केवल कुछ पारिवारिक लोगों के बीच महारानी का अंतिम संस्कार किया गया था। इस बीच चैपल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों का हुजुम था। हर एक आंख नम थी। ब्रिटेन के राष्ट्रगान के बीच महारानी को किंग चार्ल्स समेत परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। पहले रानी के ताबूत को धीरे-धीरे शाही तिजोरी में उतारा गया। किंग चार्ल्स ने अंतिम संस्कार में आए लोगों को धन्यवाद दिया। विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल में रानी के ताबूत को शाही तिजोरी में उतारने से पहले उनका मुकुट, ओर्ब और राजदंड हटा दिया गया था।
देशभर के राष्ट्राध्यक्ष हुए थे शामिल
महारानी के अंतिम संस्कार में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी आदि विश्व के नेता शामिल हुए थे। महारानी के ताबूत वेस्टमिंस्टर एब्बे से ग्रेट वेस्ट डोर से बाहर ले जाया गया था। फिर वेलिंगटन आर्क तक जुलूस के लिए तैयार स्टेट गन कैरिज पर वापस रखा गया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस जॉन ने प्रार्थना की थी। उन्होंने अपनी प्रार्थना में सुसमाचार के ग्रंथ से दूसरा वचन पढ़ा। जिसमें यीशु मसीह के अपने अनुयायियों को स्वर्ग में एक स्थान की प्रतिज्ञा के बारे में बताते हैं। पूरे ब्रिटेन में इसका लाइव प्रसारण किया गया।
TAGS:Britain Queen ElizabethBritain Queen Elizabeth funeralQueen Elizabeth II final funeral
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
27 mins agoUS Midterm Election Results: भारतीय मूल के नेताओं का कैसा रहा प्रदर्शन?
32 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines