नई दिल्ली: इन दिनों दुनिया के कई देशों में भुकंप के लगातार झटके महसूस किए जा रहे हैं। ताइवान, काबुल और मेक्सिको के बाद आज सुबह जापान (Japan) में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए है। जापान में आज सुबह धरती हिली।

स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:06 बजे आओमोरी इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र इवाते प्रान्त का तट बताया जा रहा है। भूकंप के झटके हाशिकामी-चो और आओमोरी के आसपास महसूस किए गए।

भूकंप के झटके महसूस करते ही लोगों में अफरातफरी मच गई और सभी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप की वजह से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

आपको बता दें कि इससे पहले देर रात मेक्सिको जबर्दस्त भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है। भूकंप के झटके इतने जबर्दस्त थे कि लोगों ने काफी देर तक कंपन महसूस किया। इस भूकंप के झटके मेक्सिको में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ