Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का नुकसान अब पाकिस्तान को भी होने लगा है। क्योंकि कतर ने पाकिस्तान को फोर्स माज्यूरे नोटिस भेज दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि वह फिलहाल पाकिस्तान को गैस (LNG) की सप्लाई नहीं कर पाएगा। 2 मार्च 2026 को कतर के Ras Laffan और Mesaieed इंडस्ट्रियल शहरों में गैस उत्पादन की इकाई पर ड्रोन और मिसाइल हमले हुए थे। सुरक्षा कारणों से कतर ने अपने सभी प्लांट में पूरा LNG उत्पादन रोक दिया है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, आर्मी की चेक पोस्ट पर सुसाइड बॉम्बर में खुद को उड़ाया, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा
होर्मुज स्ट्रेट बंद बंद होने से कतर के जहाज फंस गए है। इसलिए कतर ने गैस की सप्लाई देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। वहीं पाकिस्तान अपनी LNG की 99% जरूरतों को पूरा करने के लिए कतर और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर निर्भर है, लेकिन अब गैस की कमी से पाकिस्तान में बिजली संकट गहरा सकता है औरफैक्ट्रियां बंद होने की कगार पर पहु्ंच सकती हैं। वैश्विक बाजार में गैस की कीमतें पहले ही 45% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं, जिसे वहन करना पाकिस्तान के लिए मुश्किल होगा।
पाकिस्तान में आसमान छू रहे पेट्रोल के दाम
बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई बाधित होने के कारण पाकिस्तान में पहले से ही पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। रातोंरात पेट्रोल और डीजल के दामों में आग लग गई, क्योंकि दाम 17 प्रतिशत यानी 55 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। नई कीमतें शनिवार रात 12 बजे से लागू होंगी। ऐसे में अब पाकिस्तान में डीजल 335.86 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल का रेट 321.17 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे में वहां के लोगों को अब वाहनों की ड्राइविंग बंद करनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में भड़की हिंसा और विरोध प्रदर्शन जारी, अब तक 35 की मौत, जानें कैसे हैं हालात?
पाकिस्तान के पास 26 दिन का ईंधन बचा
बता दें कि जंग के कारण अगर तेल की सप्लाई नहीं मिली तो पाकिस्तान के पास सिर्फ 26 दिन का फ्यूल बचा है। इसलिए वहां ईंधन बचाने के लिए वर्क-फ्रॉम-होम पर लोगों को भेजा जा सकता है। स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद करके ऑनलाइन क्लास शुरू की जा सकती हैं। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने उप प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री इशाक डार और वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पेट्रोल-डीजल और ईंधन की स्थिति के बारे में बताया।
संबंधित खबरें
गाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
20 mins agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 hr agoLIVE: दिल्ली में वायु प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान
5 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
6 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
6 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
6 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
7 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
15 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
17 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines