खामेनेई की मौत से पाकिस्तान में भड़की हिंसा और विरोध प्रदर्शन जारी, अब तक 35 की मौत, जानें कैसे हैं हालात?

Pakistan Protest And Violence: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान जल उठा। शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिका के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन किए। आज सुबह भी कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं और अब तक हिंसा में 23 लोगों की मोत हो चुकी है।

Pakistan Protest And Violence:

अली खामेनेई की मौत के बाद जल रहा पाकिस्तान।

विज्ञापन

Pakistan Protest And Violence: मिडिल ईस्ट में फैली युद्ध की आग पाकिस्तान तक पहुंच गई है। इजरायल-अमेरिका के जॉइंट मिलिट्री ऑपरेशन में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत से पाकिस्तान का शिया समुदाय आक्रोशित है। अली खामेनेई की मौत की खबर फैलते ही पाकिस्तान के कराची शहर में हिंसा भड़क गई। आक्रोशित लोगों ने कराची में अमेरिकी दूतावास को आग लगा दी। आज भी पाकिस्तान के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन जारी हैं।

गिलगित समेत कई शहरों में इंटरनेट बंद

वहीं पाकिस्तान में कल से अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। US एंबेसी ने अपने सभी वीजा अपॅाइंटमेंट रद्द कर दिए हैं, यानी दूतावास का काम ठप हो गया है। जर्मन दूतावास का कामकाज भी ठप हो चुका है। कई शहरों में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई। कराची, इस्लामाबाद, लाहौर के अलावा गिलगित में भी अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। हालातों को देखते हुए गिलगित में कर्फ्यू लगा दिया गया है। लोग सड़कों पर हैं और हिंसा होने की आशंका है।

विज्ञापन

खामेनेई की मौत से भड़का शिया समुदाय

बता दें कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में शिया समुदाय सड़कों पर उतरा और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए। शिया मुस्लिम समुदाय के लोग खामेनेई को धार्मिक और राजनीतिक नेता मानते हैं, लेकिन अपने नेता की मौत से भड़के लोग कराची में अमेरिकी दूतावास के बाहर एकजुट हो गए।। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका मुदार्बाद और इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अमेरिकी दूतावास के अंदर घुसने की कोशिश की।

सुरक्षाबलों की गोलीबारी में मारे गए लोग

दूतावास में तैनात अमेरिकी सेना और सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो वे भड़क गए। लोगों ने तोड़ फोड़ और आगजनी की। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों का दमन करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। रबर बुलेट्स का भी इस्तेमाल किया। हालात कंट्रोल में नहीं आए तो मजबूरन गोलीबारी करनी पड़ी। इसकी गोलीबारी में कराची में करीब 16 लोगों की मौत हुई। इस्लामाबाद में भी हिंसक प्रदर्शन और आगजनी में लोगों ने अपनी जान गंवाई।

सोमवार सुबह गिलगित-बाल्टिस्तान के स्कर्दू में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। यहां पर भी हिंसक टकराव में कई लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ