Israel Hezbollah Tension: लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी में ब्लास्ट के बाद कतर ने बड़ा फैसला लिया है। कतर एयरवेज ने लेबनान से उड़ान भरने वाले सभी यात्रियों को अपने साथ पेजर और वॉकी-टॉकी ले जाने पर रोक लगा दी है। बता दें कि लेबनान में पेजर और वॉकी-टॉकी में हुए हजारों विस्फोट ने दुनिया भर तहलका मचा दिया है। इन विस्फोटों में 32 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
कतर एयरवेज ने कहा है कि प्रतिबंध कैरी ऑन सामान पर भी लागू होता है। कतर एयरवेज के बयान के मुताबिक लेबनान के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के निर्देश के बाद बेरूत रफीक हारिरल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले सभी यात्रियों को पेजर और वॉकी-टॉकी ले जाने पर बैन कर दिया है।
इजरायल पर लगा विस्फोट का आरोप
लेबनान में 17 सितंबर को पेजर और वॉकी टॉकी में हुए विस्फोट के लिए हिजबुल्लाह ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। इजरायल 2023 से ही हमास और हिजबुल्लाह के साथ जंग लड़ रहा है। इसी बीच इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर्स में ब्लास्ट करके सबको चौंका दिया है।
ये भी पढ़ेंः पेजर के बाद वॉकी-टॉकी ब्लास्ट, हिजबुल्लाह के पीछे ‘हाथ धोकर’ पड़ा इजराइल
मंगलवार और बुधवार को बेरूत में हजारों धमाके हुए। इन हमलों में 37 लोगों की मौत हुई है। जबकि 2800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पेजर और वॉकी-टॉकी में विस्फोट की ये घटनाएं अपनी तरह की पहली घटनाएं हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान के अधिकारियों ने कहा कि बाहर से मंगाए गए पेजर्स में इजरायल ने विस्फोटक फिट किए थे। रिपोर्ट के मुताबिक हर डिवाइस में 1 से 2 औंस विस्फोटक यूज किया गया था, इसे बैटरी के पास लगाया गया था। कहा तो यह भी जा रहा है कि डिवाइस में एक स्विच भी लगाया गया था, जिसे एक मैसेज के जरिए डेटोनेट किया गया था।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
11 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
13 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
14 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
17 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
18 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
18 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
20 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
22 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines