Putin Terminates Agreement With America: रूस ने अमेरिका के साथ प्लूटोनियम डिस्पोजल एग्रीमेंट खत्म कर दिया है. इससे जुड़े एक कानून पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते दिन साइन किए, जिसके बाद अमेरिका के साथ चल रहा एग्रीमेंट निष्क्रिय हो गया. पुतिन के इस फैसले का मकदस परमाणु हथियार बनाने के लिए जरूरी सामग्री के उत्पादन को सीमित करना है. रूसी संसद के निचले सदन ने इस महीने की शुरुआत में विधेयक को मंजूरी दी थी.
यह भी पढ़ें: Kim Jong और पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को दिखाए तेवर, कहा- दबाब में झुकेंगे नहीं और सैन्य साझेदारी रुकेगी नहीं
साल 2000 में हुआ था समझौता
ऊपरी सदन की फेडरेशन काउंसिल ने गत बुधवार को अपनी सहमति दी थी। पुतिन की मंजूरी के बाद सोमवार को प्लूटोनियम डिस्पोजल एग्रीमेंट इनैक्टिव कानून लागू हो गया. बता दें रूस और अमेरिका के बीच सितंबर 2000 में प्लूटोनियम डिस्पोजल एग्रीमेंट हुआ था, जिसके तहत रूस और अमेरिका दोनों को 34 टन हथियार-ग्रेड प्लूटोनियम का निपटान करना था. यह प्लूटोनियम वह है, जिसकी रूस को अब सैन्य उद्देश्यों के लिए इसकी आवश्यकता नहीं थी.
साल 2016 से सस्पेंड था समझौता
रूस ने साल 2016 में अमेरिका की नीतियों और फैसलों को रूस के खिलाफ शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का हवाला देते हुए समझौते को निलंबित कर दिया था. अब समझौते को बिल्कुल निष्क्रिय कर दिया गया है. पुतिन ने संसद में अपने संबोधन में कहा कि रूस ने छोटी-सी न्यूक्लियर एनर्जी यूनिट बनाई है, जिसका इस्तेमाल क्रूज मिसाइल में किया जा सकता है, ताकि मिसाइल की सीमा को व्यावहारिक रूप से अनिश्चित काल तक बढ़ाया जा सके.
यह भी पढ़ें: 2.5 घंटे फोन पर गुफ्तगू और… ट्रंप और पुतिन के बीच क्या बातचीत हुई? 5 पॉइंट में जानें अपडेट्स
बुरेवेस्टनिक मिसाइल के बारे में बताया
पुतिन ने कहा कि रूस की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली क्रूज मिसाइल बुरेवेस्टनिक का दुनिया में कोई सानी नहीं है। रूस ने इस हथियार का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है और अब इसे तैनात किया जाएग. रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि यह मिसाइल लगभग 15 घंटे तक हवा में रही और लगभग 14000 किलोमीटर (8700 मील) की दूरी तय की. यह मिसाइल रूस -यूक्रेन शांति समझौते के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए झटका हो सकती है.
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
2 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
4 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
7 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
8 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
10 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
11 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
11 hrs agoLIVE: छात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
14 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
14 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines