Kim Jong और पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को दिखाए तेवर, कहा- दबाब में झुकेंगे नहीं और सैन्य साझेदारी रुकेगी नहीं

Kim Jong Putin Warns Trump: यूक्रेन के खिलाफ रूस को उत्तर कोरिया का समर्थन मिल गया है. रूस और उत्तर कोरिया ने एक रक्षा समझौता किया है, जिसके तहत उत्तर कोरिया ने रूस को सैनिक और हथियार दिए हैं. रूस और उत्तर कोरिया का एक होना अमेरिका को सीधी चेतावनी है और राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव के आगे न झुकने की चेतावनी है.

kim jong un | vladimir putin | north korea russia

उत्तर कोरिया और रूस ने यूक्रेन को लेकर एक सैन्य समझौता किया है.

Kim Jong Putin Warns Trump: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति ट्रंप को अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं. दोनों देशों ने एक रक्षा समझौता साइन करके अमेरिका को तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी है कि अमेरिका के दबाव के आगे रूस झुकेगा नहीं और रूस के साथ उत्तर कोरिया की सैन्य साझेदारी कभी रुकेगी नहीं. रक्षा समझौते के तहत उत्तर कोरिया ने रूस को सैनिक, गोला-बारूद और मिसाइलें भेजी हैं, जो यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस को सीधा-सीधा समर्थन हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस और नॉर्थ कोरिया का भाईचारा कायम रहेगा

रूस के साथ रक्षा समझौता साइन करते हुए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा कि नॉर्थ कोरिया और रूस के बीच सैन्य भाईचारा बिना रुके आगे बढ़ेगा. यूक्रेन और रूस की जंग में रूस के कुर्स्क क्षेत्र में रूसी सैनिकों के साथ मिलकर उत्तर कोरिया के सैनिकों ने युद्ध लड़ा था, उनके बलिदान को श्रद्धांजलि देते हुए एक स्मारक का शिलान्यास किया है. उत्तर कोरिया और रूस का भाईचारा सालों से बना हुआ है, जो निरंतर आगे बढ़ता रहेगा. वर्चस्व स्थापित करने की होड़ और अत्याचार की चुनौतियां दोनों देशों के संबंधों में बाधा नहीं बन सकतीं.

विज्ञापन

अमेरिका के दबाव के आगे नहीं झुकेगा रूस

वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी अमेरिका को तेवर दिखाते हुए कहा कि रूस अमेरिक के दबाव के आगे कभी नहीं झुकेगा. अमेरिका की किसी भी कार्रवाई और हमले का जवाब कड़ा होगा. रूस पर किसी भी तरह के हमले का जवाब मुहतोड़ होगा. अमेरिकी ने जिस तरह के प्रतिबंध रूस पर लगाए हैं, ऐसा कोई दुश्मन ही कर सकता है और इसके परिणाम भी झेलने होंगे, लेकिन प्रतिबंध रूस की अर्थव्यवस्था को प्रभावित नहीं कर पाएंगे. रूस इतना मजबूत देश है कि वह किसी भी तरह के एक्शन के लिए पहले से तैयार रहता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ