US Crime News: यूएस के सैन फ्रांसिस्को शहर में भारतीय स्टोर में लूट करने वाले 5 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 20 नकाबपोश बदमाशों ने पुणे मुख्यालय वाली फर्म के स्टोर को निशाना बनाया था। शहर के बे एरिया में स्थित पीएनजी ज्वैलर्स की दुकान पर बुधवार को लूट के बाद आरोपी फरार हो गए थे। तोड़फोड़ और लूट की घटना के बाद लगातार बदमाशों की तलाश स्थानीय पुलिस कर रही थी। अब पुलिस ने 5 बदमाशों से लूट की कुछ रकम बरामद कर ली है। सोशल मीडिया पर वारदात के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाश काले कपड़े और नकाब पहनकर एकदम अंदर घुसते हैं। फिर हथोड़ों के बल पर के डिब्बों को तोड़कर गहने निकाल लेते हैं। ये डिब्बे ग्राहकों को दिखाने के लिए रखे गए थे। सनीवेल डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी (DPS) द्वारा बदमाशों की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है।
दोपहर के समय आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
वारदात को दोपहर लगभग 1:27 बजे 791 ईएल कैमिनो रियल में स्थित स्टोर पर अंजाम दिया गया था। पुलिस के आने से पहले बदमाश कई वाहनों में भाग गए थे। दो संदिग्ध वाहनों को पुलिस ने देखा भी, लेकिन ये लोग भागने में कामयाब हो गए। एक वाहन का पीछा करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस को देख चोरी किए कुछ आभूषण नीचे फेंक दिए थे। लेकिन ये वाहन उस समय आरोपी भगा ले गए। बाद में गुप्तचरों ने पुलिस को इसका सुराग दे दिया था। पुलिस के ये वाहन व्हिपल एवेन्यू के पास हाईवे 101 पर मिला था। इससे उतरकर पांच संदिग्धों ने फ्रीवे पार करके पास के औद्योगिक क्षेत्र में पैदल भागने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस ने चार आरोपियों को इंडस्ट्रियल रोड और ब्रिटेन एवेन्यू के पास से दबोच लिया था। पुलिस ने बाद में 5वें संदिग्ध को हिरासत में लिया था।
चोरी किए गए आभूषणों की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। कुछ रिकवरी पुलिस ने की है। आरोपियों को दबोचने के दौरान पुलिसकर्मी बिल्कुल सेफ रहे। बता दें कि पीएनजी ज्वैलर्स को पारंपरिक ब्रांड माना जाता है, जो 19वीं सदी में शुरू हुआ था। कंपनी के संस्थापक गणेश गाडगिल ने सबसे पहले महाराष्ट्र के सांगली में कारोबार शुरू किया था। बाद में उनके वंशज पुणे शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद दुबई और अमेरिका में इनका कारोबार फैल गया। खाड़ी क्षेत्र के व्यापारिक नेताओं और भारतीय अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने वारदात के बाद पुलिस से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
4 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
5 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
6 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
7 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
7 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
11 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
14 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
17 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
17 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines